IAS Story : एमपी के इस IAS ने डिप्टी सेक्रेटरी से की तीसरी शादी, दोनों एक्स वाइफ भी हैं कलेक्टर

IAS Story : एमपी के इस IAS ने डिप्टी सेक्रेटरी से की तीसरी शादी, दोनों एक्स वाइफ भी हैं कलेक्टर


Last Updated:

IAS Story : मध्य प्रदेश के IAS अधिकारी अवि प्रसाद अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं. 2014 बैच के अधिकारी अवि ने तीसरी शादी कर ली है. उन्होंने इस बार जिससे शादी की है, वह भी आईएएस अधिकारी हैं. इससे पहले उन्होंने जिन दो महिलाओं से शादी की थी, वह भी आईएएस अधिकारी हैं.

Zoom

IAS Story : अवि प्रसाद के दादा चौधरी चरण सिंह सरकार में मंत्री थे.

IAS Story : मध्य प्रदेश के IAS अधिकारी अवि प्रसाद अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं. 2014 बैच के अधिकारी अवि ने तीसरी शादी कर ली है. उन्होंने इस बार जिससे शादी की है, वह भी आईएएस अधिकारी हैं. इससे पहले उन्होंने जिन दो महिलाओं से शादी की थी, वह भी आईएएस अधिकारी हैं.

अवि प्रसाद वर्तमान में मध्य प्रदेश में रोजगार गारंटी परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी यानी CEO हैं. वह प्रदेश के कई जिलों में जिला पंचायत सीईओ और कलेक्टर भी रह चुके हैं. मूलत: यूपी के रहने वाले अवि प्रसाद ने पहली शादी 2014 बैच की आईएएस रिजु बाफना से की थी. लेकिन यह रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चला और तलाक हो गया. रिजु बाफना अभी शाजापुर जिले की कलेक्टर हैं.

पिछली दो पत्नियां हैं कलेक्टर

आईएएस रिजु बाफना से तलाक के बाद उन्होंने 2016 बैच की आईएएस मिशा सिंह से दूसरी शादी की. विवाह के बाद मिशा सिंह ने अपना कैडर ट्रांसफर करा के एमपी कर लिया. लेकिन यह रिश्ता भी करीब चार साल ही चल सका. अभी वह रतलाम की कलेक्टर हैं.

डिप्टी सेक्रेटरी से की तीसरी शादी

अवि प्रसाद ने हाल ही में तीसरी शादी 2017 बैच की आईएएस अधिकारी अंकिता धाकरे से की है. धाकरे राज्य मंत्रालय (प्रशासनिक सेवा) में डिप्टी सेक्रेटरी के रूप में कार्यरत हैं. दोनों ने 11 फरवरी 2026 को कूनो नेशनल पार्क में विवाह किया.

बने बने थे IPS फिर IAS

रिपोर्ट के अनुसार, अवि प्रसाद का यूपीएसी सिविल सेवा से पहले आरबीआई में मैनेजर पद पर चयन हुआ था. इसके बाद 2013 में यूपीएससी क्रैक कर आईपीएस बने और फिर 2014 में 12वीं रैंक के साथ आईएएस अधिकारी.

रिपोर्ट्स के अनुसार, अवि प्रसाद के दादा टम्बेश्वर प्रसाद उर्फ बच्चा बाबू चौधरी चरण सिंह की सरकार में मंत्री थे.

किया है LLB और MBA

आईएएस अवि प्रसाद के लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से एलएलबी किया है. इसके अलावा नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, जोधपुर से एमबीए-MBL, बिजनेस लॉ, फाइनेंस भी किया है. उन्होंने अपने लिंक्डइन प्रोफाइल पर लिखा है कि वह अभी मनरेगा कमिश्नर हैं. साथ ही उनके पास डायरेक्टर, वाटरशेड मिशन (PMKSY 2.0) और स्टेट कोऑर्डिनेटर, PM पोषण शक्ति निर्माण का एडिशनल चार्ज भी है.

About the Author

Praveen Singh

प्रवीण सिंह साल 2015 से जर्नलिज्म कर रहे हैं. न्यूज18 हिंदी के करियर/एजुकेशन/जॉब्स सेक्शन में साल 2021 से काम कर रहे हैं. इन्हें फोटोग्राफी करने, किताबें पढ़ने, बाईक से लंबी यात्राएं करने का जुनून है. किताबों मे…और पढ़ें



Source link