IND vs PAK: शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान कप्तान का सरेंडर, बाबर आजम से लेकर साहिबजादा तक फेल… किस पर फोड़ा हार का ठीकरा?

IND vs PAK: शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान कप्तान का सरेंडर, बाबर आजम से लेकर साहिबजादा तक फेल… किस पर फोड़ा हार का ठीकरा?


India vs Pakistan Salman Ali Agha: भारत ने पाकिस्तान को हराकर टी20 वर्ल्ड कप में लगातार तीसरी जीत हासिल कर ली. उसने कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में रविवार (15 फरवरी) को 61 रनों से जीत हासिल की. इस हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने खुलकर बात की. 176 रन के टारगेट का पीछा करते हुए पाकिस्तान 18 ओवर में 114 रन पर आउट हो गया, जिससे भारत टूर्नामेंट के सुपर आठ स्टेज के लिए क्वालीफाई कर गया.

सलमान अली का फूटा गुस्सा

मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में बोलते हुए सलमान अली आगा ने माना कि उनके बॉलर अपने प्लान को पूरा करने में फेल रहे. उन्होंने बल्लेबाजों के लापरवाह रवैये की भी आलोचना की, जिससे भारत को रेगुलर इंटरवल पर स्ट्राइक करने का मौका मिला. पाकिस्तान की टीम इस हार के साथ सुपर-8 की रेस में फंस गई है. उसे अब अगले राउंड में जाने के लिए हर हाल में नामीबिया को 18 फरवरी को हराना होगा.

Add Zee News as a Preferred Source


सलमान ने किसके ऊपर फोड़ा हार का ठीकरा?

सलमान ने कहा, “हमारे स्पिनर्स का दिन खराब था. कुछ हिस्सों में योजना को सही से मैच में उतराने की कमी थी. हमें अपने स्पिनर्स पर भरोसा है. उन्होंने पिछले छह महीनों में अच्छा किया है. हमने बैट से पावरप्ले में बहुत सारे विकेट गंवा दिए. पहली इनिंग्स में पिच टैकी था, बॉल ग्रिप भी कर रही थी. बॉल के साथ एग्जिक्यूशन की कमी थी. पिच ने पहली इनिंग्स के मुकाबले दूसरी इनिंग्स में बेहतर खेला. इस तरह के मैच में इमोशंस हमेशा हाई रहते हैं. इससे निपटना होगा. ऐसे बहुत सारे गेम्स खेले हैं. दो दिन में एक गेम है, उसका इंतजार करना होगा. वह गेम जीतना है और सुपर 8 के लिए क्वालिफाई करना है. फिर यह फिर से एक नया टूर्नामेंट है.”

ये भी पढ़ें: T20 World Cup Points Table: भारत सुपर-8 में पहु्ंचा, पाकिस्तान करो या मरो के फेर में फंसा, USA से भी पिछड़ा

ईशान के बाद हार्दिक-बुमराह का कहर

सूर्यकुमार यादव की टीम ने ईशान किशन के शानदार 77 रन से जबरदस्त शुरुआत के बाद 175-7 का स्कोर बनाया और फिर पाकिस्तान को 18 ओवर में 114 रन पर आउट कर दिया. जीत के लिए 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत बहुत खराब रही. हार्दिक पांड्या के पहले ओवर में साहिबजादा फरहान शून्य पर आउट हो गए. जसप्रीत बुमराह ने दूसरे ओवर में सैम अयूब (6) और सलमान आगा (4) को पवेलियन भेजा.

ये भी पढ़ें: IND vs PAK T20 World Cup: ईशान किशन का प्रचंड प्रहार, गेंदबाजों का कहर… पाकिस्तान ने भारत के सामने फिर टेके घुटने

अक्षर ने किया बाबर आजम का शिकार

अक्षर पटेल ने बाबर आजम को पांच रन पर आउट करके पाकिस्तान की कमर तोड़ दी. पांचवें ओवर में पाकिस्तान का स्कोर 34-4 हो गया था. उस्मान खान ने कुछ मुश्किलें खड़ी कीं. 34 गेंदों में एक छक्के और छह चौकों की मदद से 44 रन बनाए और पारी को संभालने की कोशिश की. अक्षर ने उन्हें स्टंप करके पाकिस्तान की हार तय कर दी. भारत के लिए हार्दिक, बुमराह, अक्षर और वरुण ने दो-दो विकेट लिए. तिलक वर्मा और कुलदीप यादव ने 1-1 विकेट लिया.



Source link