Last Updated:
India vs Pakistan Live Update: भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में आज शाम धमाकेदार मुकाबले की उम्मीद है. श्रीलंका के कोलंबो में दोनों टीमें आमने सामने होंगी. मैच पर बारिश का साया है. इस मुकाबले स…और पढ़ें
भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, टी20 वर्ल्ड कप में होगा घमासान
India vs Pakistan Live Score T20 World Cup: भारत और पाकिस्तान के बीच जिस मुकाबले का इंतजार हर एक फैन को था आज वो होने वाला है. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमें आमने सामने होंगी. सबसे ज्यादा चर्चा इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और पाकिस्तान के बॉलर उस्मान तारिक को लेकर हो रही है. मैच से पहले मीडिया से बात करते हुए पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने अभिषेक के स्वस्थ होकर मैच खेलने की बात कही. जवाब में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा वो चाहते हैं तो ऐसा जरूर होगा.
भारत की संभावित प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा/वॉशिंगटन सुंदर, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह/कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।
पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग XI:सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान/ फखर जमां, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद।
February 15, 202608:55 IST
India vs Pakistan Live: बारिश मैच का मजा ना खराब कर दे
आज शाम भारतीय समय के मुताबिक 7 बजे इस मैच को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है. यह मैच तभी संभव होगा जब मौसम साथ देगा. फिलहाल कोलंबो में मौसम बादलों से घिरा हुआ है, नमी 90% है और दिन में हल्की बारिश होने की संभावना है.
February 15, 202608:24 IST
India vs Pakistan Live: क्या है सुपर 8 का समीकरण
अगर भारत के खिलाफ आज का मैच पाकिस्तान हार जाता है तो उसके लिए अगला मुकाबला नामीबिया के खिलाफ करो या मरो का हो जाएगा. क्योंकि आज अमेरिका और नामीबिया के बीच मुकाबला होना है. किसी एक टीम को जीत मिलेगी और उसके पाकिस्तान के बराबर 4 अंक हो जाएंगे. ऐसे में अगर पाकिस्तान की टीम भारत के हार जाए और आखिरी मुकाबला भी जीतने में नाकाम हो तो टूर्नामेंट से बाहर भी हो सकता है.
February 15, 202607:57 IST
India vs Pakistan Live:सूर्यकुमार नेस्ट में बने उस्मान तारिक
पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक के निपटने के लिए भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने खुद उनके बॉलिंग एक्शन को कॉपी करते हुए नेट्स में सबको बैटिंग प्रैक्टिस कराई. मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी उन्होंने कहा कि आउट ऑफ सेलेबस कोई सवाल आए तो उसे छोड़ नहीं सकते. इसे अपने तरीके से हल करेंगे.
February 15, 202607:36 IST
India vs Pakistan Live: क्या अभिषेक शर्मा की होगी वापसी
नामीबिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच में बीमार होने की वजह से बाहर बैठे अभिषेक शर्मा को लेकर सवाल उठ रहे हैं. मैच से एक दिन पहले उन्होंने प्रैक्टिस की और कप्तान सूर्यकमार यादव ने भी इसको पक्का किया. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि अगर पाकिस्तान के कप्तान चाहते हैं अभिषेक शर्मा खेलें तो चलो खिला देंगे.
February 15, 202607:07 IST
India vs Pakistan Live: पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग XI
सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान/ फखर जमां, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद।
February 15, 202607:01 IST
India vs Pakistan Live: भारत की संभावित प्लेइंग XI
अभिषेक शर्मा/वॉशिंगटन सुंदर, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह/कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।
February 15, 202606:36 IST
India vs Pakistan Live: आज भारत-पाक के बीच टी20 वर्ल्ड कप घमासान
नमस्कार, भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है. आज शाम को खेला जाना है ये हाई वोल्टेज मुकाबला. पूरी दुनिया के क्रिकेट फैन की नजर इस मुकाबले पर है. भारत के शानदार रिकॉर्ड और हालिया फॉर्म को देखते हुए सूर्यकुमार यादव के टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. इस मैच से जुड़ी हर एक जानकारी हम आपके लिए लेकर आएंगे.