IND vs PAK T20 World Cup: ‘ईशानदार’ किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ मचाया गदर, कोलंबो में कहर बनकर टूटे ‘बिहारी बाबू’

IND vs PAK T20 World Cup: ‘ईशानदार’ किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ मचाया गदर, कोलंबो में कहर बनकर टूटे ‘बिहारी बाबू’


Ishan Kishan vs Pakistan, T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खूंखार ओपनर ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ तबाही मचा दी. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में इस खिलाड़ी ने चौके-छक्कों की बारिश कर दी. ईशान ने स्पिनरों के सामने अपने पैरों और क्रीज का बहुत अच्छा इस्तेमाल किया. उन्होंने सभी तरह की स्पिन को अच्छी तरह से खेला. वह 40 गेंद पर 77 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 3 छक्के लगाए.

सलमान ने चौंकाया, किशन का काउंटर अटैक

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने मैच शुरू होते ही दो चौंकाने वाले फैसले किए. पहले तो उन्होंने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला कर लिया और फिर पहला ओवर खुद फेंकने आए. उनका यह प्रयोग पहले ओवर में तो सही साबित हुआ. सलमान ने भारत के खूंखार ओपनर अभिषेक शर्मा को शून्य पर आउट कर दिया. इसके बाद जो हुआ, उस पर पाकिस्तानियों को भरोसा नहीं हुआ. ईशान किशन ने काउंटर अटैर किया और उसके सभी गेंदबाजों को जमकर कूटा.

Add Zee News as a Preferred Source


ये भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मैच के लाइव अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें

किशन ने पाकिस्तानियों को धोया

ईशान ने शाहीद अफरीदी, सलमान अली आगा, शादाब खान, अबरार अहमद और सैम अयूब की गेंदों को बाउंड्री के पार भेजा. उन्होंने 27 गेंदों पर ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. यह भारत-पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी भी बल्लेबाज का सबसे तेज अर्धशतक हैं. ऐसा लग रहा था कि वह शतक पूरा कर लेंगे, सैम अयूब की एक गेंद ने सबका दिल तोड़ दिया. वह नौवें ओवर की चौथी गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए.

भारत-पाक T20I में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर
82*- विराट कोहली, मेलबर्न, 2022
79* – मोहम्मद रिजवान, दुबई, 2021
78* – विराट कोहली, कोलंबो RPS, 2012
77 – ईशान किशन, कोलंबो RPS, 2026
75 – गौतम गंभीर, जोहान्सबर्ग, 2007

 

 

ईशान ने तोड़ा गिल का रिकॉर्ड

ईशान किशन ने पावरप्ले में 42 रन ठोक दिए थे. ये भारत-पाक टी20 इंटरनेशनल में पावरप्ले में किसी बैटर द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं. इससे पहले एशिया कप 2025 में दुबई में शुभमन गिल ने 35 रन बनाए थे. किशन ने गिल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया.

ये भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा पर लगा शून्य का कलंक, सलमान के जाल में फंसते ही बना दिया T20 वर्ल्ड कप का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड

भारत-पाक T20I में सबसे तेज 50 (गेंदों के हिसाब से)

23 – मोहम्मद हफीज, अहमदाबाद, 2012
24 – अभिषेक शर्मा, दुबई, 2025
27 – ईशान किशन, कोलंबो RPS, 2026 *
29 – युवराज सिंह, अहमदाबाद, 2012





Source link