IND vs PAK T20 World Cup: ईशान किशन का प्रचंड प्रहार, गेंदबाजों का कहर… पाकिस्तान ने भारत के सामने फिर टेके घुटने

IND vs PAK T20 World Cup: ईशान किशन का प्रचंड प्रहार, गेंदबाजों का कहर… पाकिस्तान ने भारत के सामने फिर टेके घुटने


T20 World Cup 2026 India vs Pakistan: पाकिस्तान ने हमेशा की तरह एक बार फिर से भारत के सामने घुटने टेक दिए हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हफ्तों के ड्रामों के बाद सलमान अली आगा की टीम भारत के खिलाफ कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में उतरी तो बुरी तरह हार गई. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरयमैन मोहसिन नकवी ने इस मैच को लेकर काफी राजनीति की और अंत में खेलने को तैयार हुए. उन्होंने ऐसा माहौल बनाया, जैसे कि उनकी टीम आकर भारत को बुरी तरह हरा देगी. हराने की बात तो दूर, पाकिस्तान की टीम टक्कर तक नहीं दे पाई. उसे 61 रन से हार का सामना करना पड़ा.

8-1 से आगे हुई टीम इंडिया

कोलंबो में न तो साहिबजादा फरहान चले, न ही बाबर आजम. बड़बोले सैम अयूब और सलमान अली आगा की बुरी हालत तो दूसरे ओवर में ही जसप्रीत बुमराह ने कर दिया. भारत से मिले 176 रनों के लक्ष्य के सामने पाकिस्तान की टीम 114 रन ही बना पाई. सूर्यकुमार यादव की टीम ने अपने वर्चस्व को कायम रखते हुए टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में पाकिस्तान को आठवीं बार हराया. टीम इंडिया इस ‘जंग’ में अब 8-1 से आगे हो गई है.

Add Zee News as a Preferred Source


ईशान का प्रहार, गेंदबाजों का वार

ईशान किशन बल्लेबाजी में धमाल मचा हुए पाकिस्तान पर हावी रहे. उन्होंने 40 गेंद पर 77 रन बनाकर शुरुआत 9 ओवरों के अंदर ही टीम इंडिया फ्रंट सीट पर बैठा दिया था. भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए. यह पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में उसका सबसे बड़ा स्कोर है. इसके बाद गेंदबाजों ने जो कहर बरपाया, उसके सामने पाकिस्तानी टीम टिक ही नहीं पाई. मेलबर्न और न्यूयॉर्क के बाद अब कोलंबो में सफलता हासिल करके टीम इंडिया ने इस विपक्ष के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में जीत की हैट्रिक लगाई.

अभिषेक फेल, ईशान ने किया कमाल

टीम इंडिया की बैटिंग की बात करें तो उसे पहला झटका पहले ओवर में लगा. ओपनर अभिषेक शर्मा खाता खोले बगैर सलमान अली आगा की गेंद पर शाहीन अफरीदी को कैच दे बैठे. इसके बाद ईशान किशन और तिलक वर्मा ने अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है. ईशान ने 27 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. ईशान ने अपनी 77 रनों की पारी में 10 चौके और 3 छक्के लगाए. उन्होंने तिलक के साथ दूसरे विकेट के लिए 46 गेंद पर 87 रन की साझेदारी की. यहां से तिलक ने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 34 गेंद पर 38 रनों की साझेदारी की. तिलक 24 गेंद पर 25 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए.

हार्दिक का नहीं चला बल्ला, शिवम-रिंकू बरसे

तिलक के बाद बल्लेबाजी के लिए आए हार्दिक पांड्या खाता खोले बगैर बाबर आजम को कैच दे बैठे. सैम अयूब ने 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर तिलक और तीसरी गेंद पर हार्दिक को आउट किया. सूर्यकुमार यादव 29 गेंद पर 32 रन बनाकर उस्मान तारिक की बॉल पर आउट हुए. शिवम दुबे 27 रन बनाकर 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर रन आउट हो गए. उनके बाद आखिरी गेंद पर अक्षर पटेल खाता खोले बगैर शाहीन अफरीदी का शिकार बन गए.



Source link