अचार बनाइए, कमाई बढ़ाइए! PM स्वनिधि योजना से मिलेगा 50 हजार तक लोन, ब्याज पर भी अनुदान

अचार बनाइए, कमाई बढ़ाइए! PM स्वनिधि योजना से मिलेगा 50 हजार तक लोन, ब्याज पर भी अनुदान


Last Updated:

PM Swanidhi Yojana: अगर आप अचार या छोटा व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 10 हजार से 50 हजार रुपये तक का लोन लिया जा सकता है. बुरहानपुर नगर निगम के माध्यम से इस योजना का लाभ दिया जा रहा है. लोन पर ब्याज में भी अनुदान मिलता है और समय पर भुगतान करने पर अतिरिक्त लाभ मिलता है. आवेदन के लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड और अन्य दस्तावेज जरूरी हैं. जानिए कैसे इस योजना से आत्मनिर्भर बन सकते हैं.

Pickle Business from Home: अगर आप छोटा बिजनेस शुरू करने का सोच रहे हैं तो अचार का कारोबार आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है. बुरहानपुर नगर निगम के जरिए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 10 हजार से 50 हजार रुपये तक का लोन लिया जा सकता है. खास बात यह है कि इस लोन पर ब्याज में भी अनुदान मिलता है. नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव के मुताबिक, इस योजना का उद्देश्य लोगों को आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे खुद का छोटा व्यवसाय शुरू कर सकें.

अचार या गुमठी का बिजनेस करें शुरू
प्रभारी अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि यदि आप अचार, फूड स्टॉल या गुमठी का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो नगर निगम कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं.
योजना के तहत:
पहली बार 10,000 रुपये का लोन
दूसरी बार 15,000 रुपये
तीसरी बार 20,000 रुपये
चौथी बार 50,000 रुपये तक
इसके अलावा 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध कराया जाता है. समय पर भुगतान करने पर ब्याज में सब्सिडी दी जाती है.

ये दस्तावेज होंगे जरूरी
योजना का लाभ लेने के लिए आपको नगर निगम में आवेदन करना होगा. आवेदन के साथ ये दस्तावेज लगाने होंगे:
आधार कार्ड
राशन कार्ड
समग्र आईडी
दो पासपोर्ट साइज फोटो
आवेदन स्वीकृत होने के बाद लोन की राशि सीधे खाते में ट्रांसफर की जाती है.

आत्मनिर्भर बनने का मौका
अचार का व्यवसाय कम लागत में शुरू किया जा सकता है और घरेलू स्तर पर भी चलाया जा सकता है. सही मार्केटिंग और गुणवत्ता के साथ यह कारोबार अच्छी कमाई दे सकता है. यह योजना खासतौर पर शहरी क्षेत्र के छोटे व्यापारियों और नए उद्यमियों के लिए फायदेमंद मानी जा रही है.

About the Author

shweta singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें



Source link