अनूपपुर में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ: मुंह से झाग निकलता देख, अस्पताल लाए, मौत; परिजन बोले- घर में सब कुछ सामान्य था – Anuppur News

अनूपपुर में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ:  मुंह से झाग निकलता देख, अस्पताल लाए, मौत; परिजन बोले- घर में सब कुछ सामान्य था – Anuppur News




अनूपपुर जिले के दैखल गांव में सोमवार को एक 23 वर्षीय युवक अमरसिंह गोंड ने जहरीला पदार्थ खा लिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई नर्बदा सिंह ने बताया कि अमर सिंह उनके साथ खेती-बाड़ी में हाथ बंटता था। सोमवार सुबह वह खेत पर काम करने गया था। दोपहर करीब डेढ़ बजे जब नर्बदा सिंह खेत पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि अमर सिंह का शरीर कांप रहा था और उसके मुंह से झाग निकल रहा था। वह कुछ भी बोल पाने की स्थिति में नहीं था। अस्पताल पहुंचने से पहले थमी सांसें परिजन और ग्रामीण तुरंत अमर सिंह को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुनगा ले गए। वहां प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल अनूपपुर रेफर कर दिया। परिजन दोपहर 3 बजे उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आत्महत्या के कारणों पर सस्पेंस परिजन के अनुसार, अमर सिंह स्वभाव से काफी सीधा था और गांव में उसका किसी से कोई विवाद नहीं था। युवक अविवाहित था और घर में भी सब कुछ सामान्य था, ऐसे में उसने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसे लेकर परिवार के लोग हैरान और परेशान हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। फिलहाल जहर खाने के असली कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है।



Source link