इंदौर में वोटर लिस्ट से 5108 नाम कटे: विधानसभा 1, 5 और सांवेर में सबसे ज्यादा असर; जिले में अब 24.19 लाख मतदाता – Indore News

इंदौर में वोटर लिस्ट से 5108 नाम कटे:  विधानसभा 1, 5 और सांवेर में सबसे ज्यादा असर; जिले में अब 24.19 लाख मतदाता – Indore News




इंदौर जिले में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) का काम पूरा हो गया है। जिला प्रशासन की स्क्रूटनी और लंबी सुनवाई के बाद कुल 5,108 मतदाताओं को अपात्र घोषित कर दिया गया है। फाइनल पब्लिकेशन से पहले इनके नाम मतदाता सूची से हटा दिए जाएंगे। सबसे ज्यादा गाज विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-5, 1 और सांवेर के वोटर्स पर गिरी है। प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, अपात्र पाए गए मतदाताओं की सूची में टॉप-3 विधानसभाएं ये हैं: इंदौर-5: 979 नाम कटे सांवेर: 946 नाम कटे इंदौर-1: 900 नाम कटे इसके अलावा इंदौर-2 में सबसे कम (192) और महू में मात्र 148 नाम हटाए गए हैं। 6.78 लाख लोगों को थमाए गए थे नोटिस कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक, ‘नो मैपिंग’ (2003 की सूची से मिलान न होना) और ‘तार्किक त्रुटि’ (नाम/उम्र में गलती) वाले 6,78,748 मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए थे। प्रशासन का दावा है कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ पूरी की गई है। हमारा लक्ष्य मतदाता सूची को पूरी तरह त्रुटिरहित बनाना है। जिन पात्र लोगों के नाम छूट गए हैं, वे अभी भी आवेदन कर नाम जुड़वा सकते हैं। अब जिले में वोटर्स की नई तस्वीर सुनवाई और सुधार के बाद इंदौर जिले में मतदाताओं का गणित कुछ ऐसा है: विधानसभा वार विलोपित नामों की लिस्ट



Source link