इशान ने T20 WC में पाक को रगड़ने के बाद भरी हुंकार, बोले-खुद पर भरोसा था

इशान ने T20 WC में पाक को रगड़ने के बाद भरी हुंकार, बोले-खुद पर भरोसा था


होमखेलक्रिकेट

इशान ने T20 WC में पाक को रगड़ने के बाद भरी हुंकार, बोले-खुद पर भरोसा था

Last Updated:

Ishan kishan big statement: पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार पारी खेलने के बाद इशान किशन ने कहा कि उन्हें खुद पर भरोसा था. इशान ने 40 गेंदों पर 77 रन की पारी खेली. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.भारतीय ओपनर ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ जीत से टीम का आत्विश्वास बढ़ेगा.

Zoom

इशान किशन ने कहा कि उन्हें खुद पर भरोसा था.

नई दिल्ली. इशान किशन पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत के सबसे बड़े हीरो रहे. बाएं हाथ के इस ओपनर ने पाकिस्तान के खिलाफ 40 गेंदों पर ताबड़तोड़ 77 रन की पारी खेली. इशान ने कहा कि इस जीत से टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ेगा.उन्होंने कहा कि उन्हें खुद पर भरोसा था. इशान ने स्पिन की अनुकूल पिच पर 40 गेंद में 10 चौकों और तीन छक्के लगाने के अलावा तिलक वर्मा (25) के साथ दूसरे विकेट के लिए 87 रन जोड़कर भारत का दबदबा कायम किया. उन्हें इस पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया.

भारत ने सात विकेट पर 175 रन बनाने के बाद पाकिस्तान को 18 ओवर में 114 रन पर आउट कर 61 रन से जीत दर्ज की. इशान ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा, ‘मुझे लगता है कि शुरुआत में विकेट उतना आसान नहीं था. ऐसे में खुद पर भरोसा रखना और अपनी ताकत पर ध्यान केंद्रित करना जरूरी था. मैंने अपने ऑफ-साइड खेल पर काफी मेहनत की है. मैं बस चीजों को सरल रखने की कोशिश कर रहा था.’ उन्होंने कहा कि उनके दिमाग में 160-170 रन का स्कोर खड़ा करने का लक्ष्य था.

इशान किशन ने कहा कि उन्हें खुद पर भरोसा था.

बकौल इशान, ‘मेरे दिमाग में साफ था कि अगर हम 160-170 रन बना लेते हैं तो वह हमारे लिए अच्छा स्कोर होगा.’ उन्होंने कहा कि इस जीत से टीम का मनोबल बढेगा. उन्होंने कहा, ‘भारत बनाम पाकिस्तान हमेशा एक खास मुकाबला होता है, सिर्फ हमारे लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए. पाकिस्तान के खिलाफ यह मैच जीतने से हमें काफी आत्मविश्वास मिलेगा और हम इसी लय को आगे भी बनाए रखना चाहेंगे.’ उन्होंने जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या जैसे भारतीय तेज गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा, ‘जब शाहीन गेंदबाजी कर रहे थे तो मुझे नहीं लगा कि तेज गेंदबाजों के लिए पिच से ज्यादा मदद मिल रही है, लेकिन जसप्रीत बुमराह और हार्दिक ने उन दो ओवरों में जिस तरह गेंदबाजी की, वह अविश्वसनीय था.’

इशान किशन के तूफानी अर्धशतक के बाद गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत ने पाकिस्तान पर 61 रन की एकतरफा जीत के साथ सुपर आठ चरण के लिए क्वालीफाई किया. भारत के 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम हार्दिक पंड्या (16/2), वरुण चक्रवर्ती (17/2), जसप्रीत बुमराह (17/2) और अक्षर पटेल (29/2) की धारदार गेंदबाजी के सामने 18 ओवर में 114 रन पर सिमट गई. पाकिस्तान की ओर से उस्मान खान (44) के अलावा कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाया. उनके अलावा सिर्फ शाहीन शाह अफरीदी (नाबाद 23) ही 20 रन के आंकड़े को पार कर पाए. टी20 विश्व कप में यह भारत की पाकिस्तान के खिलाफ नौ मैचों में आठवीं जीत है जबकि उसे सिर्फ एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें



Source link