India vs Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मैदान में उतरने के लिए पाकिस्तान विस्फोटक अभिषेक शर्मा की तैयारी में ही जुटा रहा तो ईशान किशन बंटाधार कर गए. ईशान ने पाकिस्तानी प्लेयर्स को दौड़ाकर पीटा. लेकिन क्या आपको पता है कि इस धुआंधार पारी से पहले ईशान किशन ने किसे सीक्रेट वीडियो कॉल किया था. एक ऐसा शख्स जिसने ईशान किशन को पाकिस्तान के खिलाफ शतक के लिए प्रेरित किया. ईशान उम्मीद पर खरे उतरे लेकिन ‘मिशन सेंचुरी’ पूरा नहीं हो सका.
ईशान किशन ने खेली धमाकेदार पारी
पाकिस्तान ने भारत को टॉस जीतकर पहले बैटिंग का न्यौता दिया था. टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही क्योंकि स्टार अभिषेक शर्मा खाता खोलने में कामयाब नहीं हुए. जिसके बाद पूरा मोर्चा ईशान किशन ने संभाला और पाकिस्तानी बॉलर्स के काल साबित हुए. उन्होंने महज 40 गेंद में 3 छक्के और 10 चौकों के दम पर 77 रन की आतिशी पारी खेली. ईशान की पारी की बदौलत टीम ने बोर्ड पर 175 रन लगाए. 25 रन तिलक, 32 सूर्या और 27 रन शिवम दुबे ने बनाए.
ईशान का अधूरा रह गया ये ‘मिशन’
ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में शतक के आदेश के साथ उतरे थे जिसे उन्हें भारतीय सैनिकों को समर्पित करना था. लेकिन बदकिस्मती से शतक से चूक गए. उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप से पहले शतकीय पारी खेली थी और डेढ़ साल बाद टीम इंडिया में कमबैक कर अपनी जगह पक्की कर ली. अब सवाल है कि पाकिस्तान के खिलाफ शतक का आदेश ईशान किशन ने किससे लिया था और 40 मिनट तक वीडियो कॉल पर किससे बात की थी.
ये भी पढे़ं.. T20 World Cup: अभी भी सुपर 8 में जा सकता है PAK, पार करना होगा ये आखिरी पड़ाव
ईशान ने 40 मिनट किससे की बात?
ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले अपने कोच उत्तम मजूमदार से बात की थी. मैच से पहले मजूमदार ने बताया, ‘देखिए, ईशान ने पहले ही साबित कर दिया है कि वह किस तरह का खिलाड़ी है. मुझे उम्मीद है कि ईशान और अभिषेक आज ओपनिंग जोड़ी होंगे. मुझे कल रात ईशान का वीडियो कॉल आया था, और हमने कम से कम 40 मिनट तक बात की. मैंने उससे कहा कि उसे शतक बनाना चाहिए, सिर्फ अपने लिए नहीं बल्कि पूरे देश और उसके सैनिकों के लिए. मेरा मानना है कि आज ईशान का मैच न सिर्फ उनके पर्सनल करियर के लिए, बल्कि पूरी टीम इंडिया के लिए एक बड़ा माइलस्टोन होगा.’