ईशान की फिफ्टी, बुमराह का तूफान… जानें भारत की पाकिस्तान पर जीत के ये 5 कारण

ईशान की फिफ्टी, बुमराह का तूफान… जानें भारत की पाकिस्तान पर जीत के ये 5 कारण


Last Updated:

India vs Pakistan, T20 World cup: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के 27वें मैच में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था. मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन का स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में पाकिस्तान 114 रन ही बना पाई. ऐसे में आइए जानते हैं पाकिस्तान पर टीम इंडिया की जीत के ये पांच बड़े कारण.

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का 27वां मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया. ग्रुप ए का यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में हुआ. मैच में टीम इंडिया को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला था. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 175 रन का स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम को 114 रन पर समेट कर भारत ने 61 रन से मैच को जीता लिया. ऐसे में आइए जानते हैं टीम इंडिया की जीत के ये पांच बड़े कारण.

टी20 विश्व कप 2026 में भारत के खिलाफ पाकिस्तान क्रिकेट टीम एक बार दबाव में बिखर गई. कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, लेकिन भारत के सामने 176 रन के टारगेट का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने आसानी से सरेंडर कर दिया.

पाकिस्तान के खिलाफ जीत में टीम इंडिया के गेंदबाजों ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया. खास तौर से नई गेंद से हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह ने शुरुआत के तीन विकेट लेकर पाकिस्तान की कमर तोड़ दी. पावर प्ले में टॉप ऑर्डर के बिखरने के बाद फिर पाकिस्तानी टीम को टीम इंडिया के गेंदबाजों ने वापसी का कोई मौका नहीं दिया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

टीम इंडिया की जीत का एक सबसे बड़ा कारण ईशान किशन की दमदार बल्लेबाजी भी रही. पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा का विकेट गंवा दिया था. ऐसा लगा कि यहां से पाकिस्तानी गेंदबाज टीम इंडिया पर हावी हो जाएंगे, लेकिन ईशान ने एक छोर से ताबड़तोड़ बैटिंग जारी रखी. इसका परिणाम ये हुआ कि पाकिस्तानी गेंदबाज कभी भी खुद को सेटल नहीं कर पाए.

टीम इंडिया के लिए इस जीत में एक बड़ा कारण पाकिस्तान की घटिया रणनीति भी रही. मैच से पहले पाकिस्तान के उस्मान तारिक की खूब चर्चा हुई थी, लेकिन भारत के खिलाफ मैच में पाकिस्तानी कप्तान उस्मान को 11वें ओवर में लेकर आए. हालांकि, उससे पहले सलमान आगा और सैम अयूब ने अपनी स्पिन से जरूर सफलता दिलाई थी, लेकिन पाकिस्तान ने अपने मिस्ट्री स्पिनर को लाने काफी देर कर दी, जिसके कारण भारतीय टीम ने पौने दो सौ रन बनाए.

मिडिल ऑर्डर में टीम इंडिया के लिए कैमियो पारी खेलने वाले शिवम दुबे, सूर्यकुमार यादव और तिलक की बल्लेबाजी भी टीम इंडिया की जीत का एक बड़ा कारण रहा. ईशान किशन के विकेट से बेशक किसी बल्लेबाज ने बड़ी पारी नहीं खेली, लेकिन अच्छी बात ये रही कि गिरते हुए विकेट के बीच कुछ अच्छी साझेदारियां बनी, जिससे टीम इंडिया ने मैच पर अपनी पकड़ कमजोर नहीं होने दी और अंत में गेंदबाजों के लिए लड़ने लायक स्कोर खड़ा किया.



Source link