‘उन्हें बाहर निकालो’… IND vs PAK मैच में शर्मनाक हार से तिलमिलाए शाहिद अफरीदी… दामाद शाहीन समेत इन 3 खिलाड़ियों पर फूटा गुस्सा

‘उन्हें बाहर निकालो’… IND vs PAK मैच में शर्मनाक हार से तिलमिलाए शाहिद अफरीदी… दामाद शाहीन समेत इन 3 खिलाड़ियों पर फूटा गुस्सा


Shahid Afridi: टी20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया विजय रथ पर सवार है. ग्रुप स्टेज के तीनों मैच जीतकर वो सुपर 8 में एंट्री कर गई है. 15 तारीख को भारत-पाकिस्तान के बीच ग्रुप स्टेज का सबसे बड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें टीम इंडिया ने एकतरफा अंदाज में बाजी मारी. इस बार कहा जा रहा था कि पाकिस्तान टीम कड़ी टक्कर देगी, लेकिन मैदान पर वो पड़ोसी मुल्क की टीम फुस हो गई. टी20 विश्व कप के इतिहास में पाकिस्तान ने 9 में से 8वीं बार घुटने टेके. ये हार ना तो खिलाड़ी पचा पा रहे हैं और ना ही वहां के पूर्व क्रिकेटर. एक तरफ जहां पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी को जमकर सुनाया, तो वहीं पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने टीम के 3 सीनियर खिलाड़ियों को लताड़ लगाई और उन्हें बाहर करने की मांग रख दी. खास बात ये है कि इस बार तो अफरीदी ने अपने दामाद शाहीन अफरीदी को भी नहीं बख्शा.

इन 3 खिलाड़ियों पर भड़के शाहिद अफरीदी

एक लाइव टीवी शो पर शाहिद अफरीदी का दर्द साफ छलका. भारत के खिलाफ 61 रनों से मिली बड़ी हार के बाद उन्होंने टीम के सीनियर खिलाड़ी शाहीन अफरीदी, बाबर आजम और शादाब खान को लताड़ लगाई. अफरीदी ने साफ-साफ कह दिया कि अब इन्हें बाहर करने का वक्त आ गया है. अफरीदी ने इन फ्लॉप खिलाड़ियों की जगह जूनियर प्लेयर्स को मौका देने की वकालत की है. अफरीदी चाहते हैं कि पाकिस्तान 18 तारीख को जब नामीबिया के खिलाफ उतरे तो नए खिलाड़ियों को मौका दिया जाए, ताकि उनका कॉन्फिडेंस आए और टीम को बेहतर खिलाड़ी मिल सकें.

बाबर, शाहीन और शादाब को लेकर अफरीदी ने कहा, ‘हम सब इतने अरसे से देख रहे हैं, ये लोग खेले जा रहे हैं, खेले जा रहे हैं. जहां हमारी उम्मीदें होती हैं कि इस टीम के खिलाफ ये अच्छा प्रदर्शन करेंगे, इतने सीनियर प्लेयर हैं. वहां अगर सीनियर करके नहीं दे रहे आपको, तो जूनियर जो बाहर बैठे हैं उन्हें खिलाएं फिर. फिर क्या ज्यादा फर्क है?’ शाहीन अफरीदी वही खिलाड़ी हैं, जिनके साथ शाहिद अफरीदी की बेटी अंशा अफरीदी की शादी हुई है.

Add Zee News as a Preferred Source


शाहीन, बाबर और शादाब ने भारत के खिलाफ क्या किया?

अब सवाल ये है कि आखिर इन तीनों खिलाड़ियों पर अफरीदी इतना क्यों भड़के. इसके पीछे तीनों का खराब प्रदर्शन है. भारत के खिलाफ कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में ये तीनों ही खिलाड़ी फ्लॉप रहे. बाबर आजम ने 7 गेंदों पर 5 रन बनाए, जबकि शाहीन अफरीदी ने केवल 2 ओवर में ही 31 रन लुटा दिए. वहीं शादाब खान ने 1 ओवर में 17 रन खर्च किए और बल्ले से भी फेल रहे. अगर ये खिलाड़ी सीनियरिटी दिखाते, तो पाकिस्तान की 61 रनों से शर्मनाक हार नहीं होती.

मैच का लेखा-जोखा

अगर मैच की बात करें तो भारत ने कमाल की बैटिंग करते हुए पहले 175 रन बोर्ड पर लगा दिए. फिर पाक को 118 रनों पर समेट दिया. गेंदबाजी में शाहीन ने 2 ओवरों में 31 रन लुटाए. आखिरी ओवर में उन्हें 16 रन पड़े थे. जब बारी चेज की आई, तो फिर पाकिस्तानी बैटिंग लाइनअप ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और मुश्किल से 118 रनों तक पहुंच सकी. इस जीत के साथ टी20 वर्ल्ड कप में भारत का पाकिस्तान पर हेड टू हेड रिकॉर्ड 8-1 हो गया है.

ये भी पढ़ें: गंभीर का 19 साल पुराना प्रचंड रिकॉर्ड टूटा… ईशान किशन ने 27 गेंदों में पलट दी रिकॉर्डबुक… PAK के खिलाफ फोड़े ये 5 रिकॉर्ड



Source link