India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच जीत-हार का शोर चरम पर देखने को मिल रहा है. पाकिस्तान को भारत के खिलाफ 61 रन की करारी हार का सामना करना पड़ा जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट में खलबली मची हुई है. हारते ही पाकिस्तान क्रिकेट राज खुलने लगे हैं. पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद युसूप ने पाकिस्तान टीम की हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट पर बात की. उन्होंने जिस तरह के राज खोले उससे अंदाजा लगाया जा सकता है
क्या बोले मोहम्मद यूसुफ?
यूसुफ ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘जब तक हम पाकिस्तान क्रिकेट से पॉलिटिकल असर और पर्सनल एजेंडा नहीं हटाते, हम उस टीम में वापस नहीं आ सकते जो हम कभी थे. यह हमारे क्रिकेट इतिहास का सबसे बुरा दौर है और इसके लिए मेरा दिल दुख रहा है. नाकाबिल लोगों को ऑफिस और टीम से हटा देना चाहिए.’ 2009 T20 वर्ल्ड कप के चैंपियन, पाकिस्तान पर मौजूदा वर्ल्ड कप के सुपर 8 स्टेज में न पहुँच पाने का खतरा है क्योंकि उनका नेट रन रेट क्रिकेट में नवजात अमेरिका से भी कम है.
114 रन पर सिमटी पाकिस्तान
कल के मैच में, पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया. अभिषेक के डक पर आउट होने के बाद, ईशान के 77 और तिलक वर्मा के 25 रन ने भारत को संभाले रखा. भारतीय टीम ने ईशान के 77 और सूर्या के 32 रन की पारी के दम पर बोर्ड पर 175 रन टांगे. जवाब में पाकिस्तान की टीम महज 114 रन के स्कोर पर ही सिमट गई. बाबर, फरहान, सलमान जैसे बल्लेबाज सस्ते में पवेलियन लौटे.
ये भी पढ़ें.. T20 World Cup में सबसे ज्यादा ओवर डालने वाले 12 भारतीय गेंदबाज, नंबर 1 पर कौन है?
34 पर पाकिस्तान ने खोए थे 4 विकेट
हार्दिक, जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल की तिकड़ी शुरू में ही पाकिस्तान पर हावी हो गई और पाकिस्तान 34/4 पर सिमट गया. उस्मान खान (34 गेंदों में 44 रन, छह चौके और एक छक्का) ही अकेले ऐसे बॉलर थे जो मुकाबला करने के लिए आए. इंडिया के लिए अक्षर पटेल, हार्दिक, बुमराह और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट अपने नाम किए. कुलदीप और तिलक के खाते भी 1-1 विकेट आया.