ऑस्ट्रेलिया को चमत्कार की दरकार… जिम्बाब्वे की एक गलती से खुल जाएगा सुपर-8 का दरवाजा, समझें पूरा समीकरण

ऑस्ट्रेलिया को चमत्कार की दरकार… जिम्बाब्वे की एक गलती से खुल जाएगा सुपर-8 का दरवाजा, समझें पूरा समीकरण


How Can Australia Qualify in Super-8: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है. जिम्बाब्वे के बाद सोमवार, 16 फरवरी को श्रीलंका ने कंगारुओं का शिकार किया. पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज पथुम निसांका ने शानदार शतक जड़कर अपनी टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 181 रन बनाए थे. श्रीलंका ने 12 गेंद शेष रहते लक्ष्य को हासिल कर इतिहास रच दिया. टी20 वर्ल्ड कप में ये श्रीलंका का सबसे सफल रन चेज है.

ग्रुप-बी के इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर श्रीलंका ने तो सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है, लेकिन उन्होंने कंगारुओं का लगभग पैकअप कर दिया है. अब ऑस्ट्रेलिया को आगे का सफर तय करने के लिए चमत्कार की दरकार है. सबकुछ मंगलवार को होने वाले जिम्बाब्वे बनाम आयरलैंड पर टिका है. आइए विस्तार से इस समीकरण पर नजर डालते हैं.

सुपर-8 में एंट्री से एक जीत दूर जिम्बाब्वे

Add Zee News as a Preferred Source


श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की हार से सबसे ज्यादा खुशी जिम्बाब्वे को हुई होगी. उनके लिए अब सुपर-8 में पहुंचना आसान हो गया है. काम सरल है- बाकी बचे दो मैचों में से कम से कम एक में जीत और सुपर-8 में सीट कन्फर्म, लेकिन अगर वो दोनों मैच हार गए तो ऑस्ट्रेलिया के लिए दरवाजा खुल जाएगा. मंगलवार, 17 फरवरी को पल्लेकेले में जिम्बाब्वे का सामना आयरलैंड से होगा. जिम्बाब्वे ने अभी तक दो मुकाबले खेले हैं और दोनों में जीत हासिल की है. 4 अंक और बेहतर नेट रन रेट के साथ वो इस ग्रुप में श्रीलंका के बाद दूसरे नंबर पर हैं.

सुपर-8 में कैसे पहुंच सकता है ऑस्ट्रेलिया?

कहते हैं कि उम्मीद पर दुनिया कायम है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी भी कंगारुओं की सांसें चल रही है. हालांकि, इसके लिए उन्हें खेल में सुधार के साथ-साथ दुआ-प्रार्थना की भी जरूरत होगी. अगर मंगलवार को आयरलैंड की टीम जिम्बाब्वे को हरा देती है तो इससे रोमांच और बढ़ जाएगा. जिम्बाब्वे का आखिरी मुकाबला श्रीलंका से है, जो उनके लिए आसान नहीं होगा. वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम अगला मैच ओमान से खेलेगी, जिसे वो बड़े अंतर से जीत सकती है. 

अगर जिम्बाब्वे अपने बाकी बचे दोनों मैच हार जाता है तो उसके नेट रन रेट पर भी असर पड़ेगा. इस स्थिति में वो 4 अंक के साथ ग्रुप स्टेज को खत्म करेगा. ऑस्ट्रेलिया के पास भी 4 अंक और जिम्बाब्वे से बेहतर नेट रन रेट करने का मौका रहेगा. इसका मतलब साफ है कि जिम्बाब्वे की एक गलती से ऑस्ट्रेलिया के लिए सुपर-8 का दरवाजा खुल सकता है.

ये भी पढ़ें: हार्दिक से बहस के बाद मुंह फुलाए बैठे हैं कुलदीप यादव, सूर्या ने मनाया तो यूं दिया जवाब, वायरल हुआ VIDEO

 



Source link