कोलंबो का मैदान, सामने पाकिस्तान.. ईशान किशन के अंदर घुसा कोहली का भूत, आंकड़े दे रहे गवाही

कोलंबो का मैदान, सामने पाकिस्तान.. ईशान किशन के अंदर घुसा कोहली का भूत, आंकड़े दे रहे गवाही


ICC T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में भारत ने एकतरफा अंदाज में 61 रन से मुकाबले में जीत दर्ज की. इस मैच के हीरो ईशान किशन रहे जिन्होंने कोलंबो की पिच पर अपनी बैटिंग से हाहाकार मचा डाला. अगर हम आपसे कहें कि ईशान किशन के भीतर विराट कोहली का भूत सवार हो गया तो आप कन्फ्यूज हो जाएंगे, लेकिन इसकी गवाही आंकड़े दे रहे हैं. कोलंबो का ही मैदान और सामने पाकिस्तान थी जब विराट कोहली ने सिंगल हैंडली मुकाबले को निकाल दिया था.

कोलंबो में अभी तक 2 ही मैच 

भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में दो ही टी20 मुकाबले खेले गए हैं. एक साल 2012 टी20 वर्ल्ड कप में खेला गया था तो दूसरा इस बार खेला गया. दोनों बार पाकिस्तान की टीम को भारत के खिलाफ शिकस्त मिली है. 2012 में विराट कोहली रोड़ा थे और इस बार ईशान किशन. उस दौरान विराट कोहली महज 24 साल के थे जब उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के परखच्चे उड़ा डाले थे. 

Add Zee News as a Preferred Source


कोहली ने ठोके थे 78 रन

विराट कोहली ने उस मुकाबले में 78 रन की धांसू पारी खेली थी. कोहली की इस पारी में 8 चौके जबकि 2 छक्के देखने को मिले थे. पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते भारत के सामने 129 रन का लक्ष्य रखा था. लक्ष्मीपति बालाजी बॉलिंग में चमके थे और उन्होंने 3 विकेट अपने नाम किए थे. इस बार ईशान किशन ने विराट वाले अंदाज में ही पाकिस्तान की धज्जियां उड़ाई. ईशान ने 77 रन की पारी खेली जिसमें 10 चौके और 3 छक्के देखने को मिले. भारत ने इस पारी की बदौलत बोर्ड पर 175 रन टांग दिए थे. 

ये भी पढ़ें.. Video: ‘मुकाबला तो करते’, अपनी ही टीम पर भड़का पाकिस्तानी फैन, रोते हुए निकाली भड़ास

ईशान किशन ने रचा इतिहास

पाकिस्तान के खिलाफ ईशान किशन ने इतिहास रच दिया. वह उन चुनिंदा विकेटकीपर्स में शामिल हो गए हैं जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता है. टी20 वर्ल्ड कप से पहले ईशान किशन की 2 साल बाद टीम इंडिया में वापसी हुई थी. आते ही उन्होंने साबित कर दिया कि वह अब कहीं जाने वाले नहीं हैं. हालांकि, शानदार फॉर्म के बाद भी उनका नाम इस बार भी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में नहीं जोड़ा गया है.



Source link