ढाई घंटे तक हैवानियत की, शव के साथ भी… MBA छात्रा की हत्या के आरोपी ने उगला सच! रो पड़ी बयान लिख रही SI

ढाई घंटे तक हैवानियत की, शव के साथ भी… MBA छात्रा की हत्या के आरोपी ने उगला सच! रो पड़ी बयान लिख रही SI


Indore News: इंदौर के द्वारकापुरी इलाके में 10 फरवरी की शाम एक साधारण से किराए के कमरे में असाधारण घटना घटी. हैवानियत, हवस, वहशीपन जैसे कठोर शब्द भी उस घटना के आगे बौने से लगने लगे. वाकये ने पूरे इंदौर को झकझोर दिया. ये हाल तब था, जब लोगों को इस पूरी घटना का आधा सच ही पता चला था. जब आरोपी पकड़ा गया और पूरा सच बाहर आया, तब उस पुलिसकर्मी के आंसू भी निकल आए, जो बयान लिख रही थी.

10 फरवरी की रात ही एक MBA छात्रा भी लापता हो गई थी. ये वही छात्रा थी, जिसकी निर्वस्त्र लाश द्वारकापुरी में किराए के कमरे में मिली थी. 10 फरवरी को वो पिता के साथ आधार कार्ड ठीक कराने निकली थी. पिता ने उसे कलेक्टोरेट के पास छोड़ दिया था. थोड़ी देर बाद उसने छोटी बहन को फोन किया, कहा, “पीयूष के साथ बर्थडे पार्टी में जा रही हूं, रात 11 बजे तक लौट आऊंगी.” लेकिन, वह फिर कभी नहीं लौटी.

सोच लिया था, सबकुछ खत्म कर दूंगा…
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीयूष धामनोतिया छात्रा का क्लासमेट था और वो कमरा भी पीयूष का ही था, जहां उसकी लाश मिली थी. दरअसल, छात्रा की हत्या की गई थी. इसका आरोपी पीयूष ही था, जो घटना के बाद से फरार था. पुलिस ने उसको गोवा से महाराष्ट्र जा रही ट्रेन में पकड़ा था. उसने गोवा में रहते हुए मृत छात्रा का मोबाइल खोला था, जिससे पुलिस को लोकेशन मिल गई थी. पकड़े जाने के बाद पीयूष ने बताया, छात्रा करीब 15 दिन से उससे बातचीत नहीं कर रही थी. इसी बात से वह परेशान था. उसने सोच लिया था कि अब वह सब कुछ खत्म कर देगा.

ढाई घंटे तक कमरे में हैवानियत चली…
पीयूष ने पुलिस को बताया, 10 फरवरी को वह छात्रा के साथ अपने कमरे में गया. कमरे में घुसते ही उसने मेडिकल स्टोर से लाई हुई सेक्स पावर बढ़ाने की टैबलेट निगल ली. वह छात्रा से संबंध बनाना चाहता था, लेकिन उसने मना किया. कहा, “मेरी तबीयत ठीक नहीं है.” पर, पीयूष ने नहीं सुना. ढाई घंटे तक वह कमरे में रहा. जबरदस्ती, चीखें, हाथ-पैर बांधना, आंखों पर पट्टी, मुंह में कपड़ा ठूंसना जैसी हरकतें हुईं. फिर उसने उसके सीने पर बैठकर छात्रा का गला दबाया. जब सांसें थम गईं, तो उसने चाकू चलाया, पर चाकू टूट गया.

हद तो तब हुई जब शव के साथ…
पीयूष ने फिर कहा, जब छात्रा की सांसें थम गईं तो वह कुछ देर शव के पास बैठा रहा. फिर फूटी कोठी की शराब दुकान से बीयर लेकर लौटा. शव के पास बैठकर पीया. नशे में उसने शव के साथ भी दरिंदगी की. फिर बैग में कपड़े रखे, युवती का मोबाइल लेकर रात 8 बजे कमरे से निकल गया. सरवटे बस स्टैंड पर कुछ देर रुका. फिर गोवा जाने वाली ट्रेन पकड़ ली. ट्रेन में बैठकर उसने युवती के मोबाइल से उसकी बहन को मैसेज भेजा, “पापा से कहना, अब वह घर नहीं लौटेगी.”

पिता से भी था नाराज
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीयूष यही नहीं रुका, वह इतना ज्यादा मानसिक आपा खो चुका था कि उसने छात्रा के फोन से 11 आपत्तिजनक वीडियो कॉलेज ग्रुप में वायरल कर दिए थे. रिश्तेदारों के फोन पर भी भेजे थे. पीयूष ने यह भी बयान दिया, “मेरे पिता कभी मेरा साथ नहीं देते थे. मैं इंदौर में अकेला संघर्ष कर रहा था.” जेल में रहते हुए पीयूष ने अपने पिता से मिलने से इनकार कर दिया.



Source link