Last Updated:
IND vs PAK T20 World Cup 2026: आम पाकिस्तानी फैंस के साथ-साथ कई पूर्व खिलाड़ियों ने कुछ अन्य सीनियर खिलाड़ियों के साथ-साथ उन्हें भी टीम से बाहर करने की मांग की है. इस हार से पाकिस्तान का क्रिकेट समुदाय निराश है और सोशल मीडिया पर लोग टीम का मजाक उड़ाते हुए कह रहे हैं कि शायद पाकिस्तान सरकार को बांग्लादेश के समर्थन में बहिष्कार की अपील का पालन करना चाहिए था.
IND vs PAK T20 World Cup
नई दिल्ली: पाकिस्तान की टी-20 विश्व कप के मैच में भारत से 61 रन की हार के बाद स्टार बल्लेबाज बाबर आजम आलोचनाओं के घेरे में आ गए हैं. सोशल मीडिया पर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर्स ने अपनी टीम की हार पर हैरानी जताई तो फैंस का गुस्सा भी फूटता नजर आया. दो पाकिस्तानी लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बाबर आजम के आउट होने के बाद इस दिग्गज खिलाड़ी की लानत-मलालत हो रही है.
पूर्व कप्तान बाबर, शादाब खान और तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी जैसे अनुभव खिलाड़ी रविवार रात कोलंबो में खेले गए एकतरफा मुकाबले में उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे. भारत के युवा सलामी बल्लेबाज ईशान किशन (40 गेंदों में 77 रन) ने पाकिस्तानी गेंदबाजी की जमकर धुलाई की. दूसरी तरफ भारत के तेज गेंदबाजों और स्पिनरों के सामने पाकिस्तान के बल्लेबाज बगलें झांकते हुए नजर आए.
View this post on Instagram