पाकिस्तान को हराने के बाद आपा खो बैठे हार्दिक पांड्या, बीच मैदान कुलदीप पर क्यों फूटा गुस्सा? VIDEO वायरल

पाकिस्तान को हराने के बाद आपा खो बैठे हार्दिक पांड्या, बीच मैदान कुलदीप पर क्यों फूटा गुस्सा? VIDEO वायरल


Hardik Pandya Angry on Kuldeep Yadav: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से रौंदकर सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों के आग घुटने टेक दिए और पूरी टीम 114 रनों पर ढेर हो गई. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देख सकते हैं कि पाकिस्तान के आखिरी बल्लेबाज को आउट करने के बाद हार्दिक पांड्या काफी गुस्से में हैं और वो स्पिनर कुलदीप यादव को आंख दिखा रहे हैं.

बड़ा सवाल ये है कि पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत के बावजूद हार्दिक पांड्या क्यों इतने गुस्से में दिखे और उन्होंने कुलदीप यादव को बीच मैदान पर क्यों लताड़ लगाई. आइए इसके पीछे की बड़ी वजह जानते हैं.

कुलदीप यादव पर क्यों भड़के हार्दिक पांड्या?

Add Zee News as a Preferred Source


दरअसल, पाकिस्तान की बैटिंग पारी के 18वें ओवर में कुलदीप यादव ने फील्डिंग के दौरान बड़ी गलती कर दी थी. हार्दिक पांड्या के इस ओवर में उन्होंने शाहीन अफरीदी का आसान कैच टपका दिया और साथ ही पाकिस्तान क छक्का भी मिल गया. हार्दिक उनके इस प्रयास से बिल्कुल खुश नहीं दिखे. इसी ओवर में उस्मान तारिक को क्लीन बोल्ड कर हार्दिक ने पाकिस्तान को ऑल आउट किया. जब टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी उनके पास आकर जश्न मना रहे थे, तब हार्दिक स्पिनर कुलदीप यादव पर भड़क गए और उन्हें खरी-खोटी सुनाई. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हार्दिक को ठंडा किया. 

सुपर-8 में पहुंचा भारत

पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम अभी तक इस टूर्नामेंट में अपराजित है. भारत ने पहले यूएसए फिर नामीबिया और फिर पाकिस्तान क हराया. ग्रुप स्टेज में भारत का अगला और आखिरी मुकाबला 18 फरवरी को नीदरलैंड से होगा.

ये भी पढ़ें: पहले बल्ले से दिया जख्म, फिर बयान से छिड़का नमक… ईशान किशन ने मैच के बाद शाहीन अफरीदी को कहीं का नहीं छोड़ा!

 





Source link