भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल, बाबर-शाहीन की टीम से छुट्टी तय!

भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल, बाबर-शाहीन की टीम से छुट्टी तय!


होमखेलक्रिकेट

भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल, बाबर-शाहीन की टीम से छुट्टी तय!

Last Updated:

Babar Azam- Shaheen Afridi: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारत के खिलाफ मिली हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम में बड़े बदलाव होने की संभावना है. रिपोर्ट के मुताबिक नामीबिया के खिलाफ मैच से बाबर आजम और शाहीन शाह अफरीदी की टीम से छुट्टी हो सकती है. भारत के खिलाफ मैच में बाबर और शाहीन बुरी तरह से फेल रहे, जिसके कारण उनकी जमकर आलोचना हो रही है.

Zoom

बाबर आजम और शाहीन अफरीदी पाक टीम से हो सकते हैं बाहर

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारत के खिलाफ मिली हार के बाद पाकिस्तानी टीम में बवाल मचा हुआ है. टीम के सीनियर खिलाड़ी बाबर और शाहीन शाह अफरीदी भारत के खिलाफ बुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं. पूरे पाकिस्तान में बाबर और शाहीन को लेकर गुस्सा फुट पड़ा है. वहीं अब ये कहा जा रहा है पाकिस्तानी टीम अपने अगले मैच से इन दोनों खिलाड़ियों को ड्रॉप करने की तैयारी कर ली है. ग्रुप में पाकिस्तान का अगला मैच नामीबिया के साथ है. रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने भारत के हाथों 61 रनों की हार में टीम के प्रदर्शन पर टीम मैनेजर नावेद अकरम चीमा से अपनी नाराजगी व्यक्त की.

सूत्र ने कहा, “चेयरमैन प्रेमदासा स्टेडियम में मैच जल्दी छोड़कर चले गए, क्योंकि यह स्पष्ट हो गया था कि पाकिस्तान को भारत से एक और हार का सामना करना पड़ेगा.” उन्होंने बताया कि नकवी ने पीसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी के माध्यम से मैनेजर को यह भी बताया कि महत्वपूर्ण मैचों में ऐसा प्रदर्शन समझ से परे और अस्वीकार्य है.

सलमान मिर्जा और नसीम शाह की होगी वापसी

सूत्र ने बताया कि मुख्य कोच माइक हेसन ने भी ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों से बात की और उन्हें बताया कि उन्होंने अपनी पूरी क्षमता के अनुसार प्रदर्शन नहीं किया. उन्होंने कहा, “देर रात मैनेजर की विचार-विमर्श टीम ने फैसला किया कि बहुत हो गया और बाबर और शाहीन को बेंच पर बैठाकर बुधवार को नामीबिया के खिलाफ सलमान मिर्जा, नसीम शाह और फखर जमान को आजमाने का समय आ गया है.”

सूत्रों के मुताबिक, अगर ये बदलाव कारगर साबित होते हैं, तो बाबर और शाहीन का विश्व कप सफर खत्म हो जाएगा, क्योंकि प्रबंधन मध्य क्रम में युवा खिलाड़ी ख्वाजा नफे को भी आजमाना चाहता है. अगर पाकिस्तान को टूर्नामेंट के सुपर आठ चरण में क्वालीफाई करना है, तो वह नामीबिया के खिलाफ कोई भी गलती बर्दाश्त नहीं कर सकता. भारत से करारी हार से पहले पाकिस्तान ने कमजोर टीम अमेरिका और नीदरलैंड्स को हराया था.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें



Source link