Last Updated:
Sri Lanka Beat Australia: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में श्रीलंका ने उलटफेर करते हुए ऑस्ट्रेलिया को टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार खड़ा कर दिया है. श्रीलंकाई टीम ने करो या मरो के मैच में श्रीलंका ने दमदार खेल दिखाते हुए ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराया. ऑस्ट्रेलिया की इस हार से अब जिम्बाब्वे की भी सुपर-8 में पहुंचने की दावेदारी मजबूत हो गई है.
श्रीलंका से हारकर सुपर-8 से बाहर हुई ऑस्ट्रेलिया
नई दिल्ली: पाथुम निसंका की तूफानी शतक से श्रीलंका के ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हरा दिया. इस हार के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से एलिमिनेट होने की कगार पर पहुंच गई है. वहीं ग्रुप बी से श्रीलंका ने सुपर-8 में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है. इस तरह श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को सुपर-8 से बाहर कर टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर कर दिया है. श्रीलंकाई टीम को ग्रुप स्टेज में तीन से ये दूसरी हार मिली है. इससे पहले कंगारू टीम को जिम्बाब्वे ने हराया था.
पल्लेकेले में खेले गए इस मैच में टॉस हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 181 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में निसंका की तूफानी बल्लेबाजी से श्रीलंका ने 18 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया. श्रीलंका के लिए पाथुम निसंका 52 गेंद में 100 रन बनाकर नाबाद रहे. अपनी इस पारी में निसंका ने 10 चौके और 5 छक्के भी लगाए.
टूर्नामेंट में हाईएस्ट रन स्कोरर बने निसंका
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धुआंधार पारी खेल ने के साथ ही पाथुम निसंका टूर्नामेंट में हाईएस्ट रन स्कोरर बन गए हैं. निसंका ने ग्रुप स्टेज के तीन मैच में 137 रन हो गए हैं, जिसमें एक शतक शामिल. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले निसंका ने आयरलैंड के खिलाफ 24 और ओमान के खिलाफ 13 रन बनाए थे. सिर्फ इतना ही नहीं, निसंका श्रीलंका के लिए महेला जयवर्धने के बाद सिर्फ दूसरे ऐसे बल्लेबाज बने हैं, जिन्होंने टी20 विश्व कप में शतक लगाने का कारनामा किया है.
कुसल मेंडिस ने भी उड़ाई कंगारू टीम की धज्जियां
पाथुम निसंका के अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में कुसल मेंडिस ने भी कमाल की बल्लेबाजी की. कुशल मेंडिस 38 गेंद में 51 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 1 चौके भी लगाए. इसके अलावा पवन रत्ननायके ने 15 गेंद में 28 रनों की पारी खेली, जिससे श्रीलंकाई टीम ने आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया.
कैसी रही ऑस्ट्रेलिया की बैटिंग
श्रीलंका के खिलाफ अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी बहुत ही खराब रही. खास तौर से मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों ने टीम की मुश्किलों को बढ़ाने का काम किया. ऑस्ट्रेलिया के लिए पारी की शुरुआत करने उतरे मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ने जरूर अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन इसके बाद मिडिल ऑर्डर में पूरी टीम बिखर गई, जिससे टीम सिर्फ 181 रन ही बना पाई.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें