भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए हाईवोल्टेज मुकाबले में टीम इंडिया ने पाक को एक बार फिर रौंदकर रख दिया है. भारत ने 8वीं बार पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में हराने का कारनामा किया है. टीम इंडिया की जीत के हीरो रहे ईशान किशन ने 40 गेंदों में 77 रनों की जोरदार पारी खेलते हुए शानदार रिकॉर्ड स्थापित कर दिया. किशन ने युवराज से पाक के खिलाफ टी20 विश्व कप में सबसे तेज फिफ्टी ठोकने के रिकॉर्ड को बुरी तरह से ध्वस्त कर दिया. किशन ने महज 27 गेंदों में 50 लगाए, जहां युवराज को 29 गेंदों का सहारा लेना पड़ा था. कल की पारी के साथ ईशान किशन ने अपने नाम पर एक और रिकॉर्ड कायम कर लिया है. भारत-पाक के बीच खेले गए मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच खिताब जीतने वालों की फेहरिस्त में अब ईशान किशन का नाम आ चुका है. इस लिस्ट में नंबर 1 पर भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का नाम है.
विराट कोहली हैं नंबर 1
भारत और पाक के बीच खेले गए टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच जीतने का रिकॉर्ड भारत की रन मशीन विराट कोहली के नाम पर है. कोहली ने टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा 3 बार ये कारनामा किया है. साल 2012 में विराट कोहली ने पहली बार ये मुकाम हासिल किया था. फिर साल 2016 में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरी बार ये आंकड़ा पूरा किया था. वहीं ,साल 2022 में मेलबर्न में पाकिस्तान के खिलाफ उनकी 82 रनों की पारी भला कौन ही भूल सकता है. किंग कोहली ने सिंगल हैंडली टीम इंडिया को वह मुकाबला जीताया था. इसी के साथ उन्होंने तीसरी बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतने का कारनामा किया था.
ईशान ने मारी स्पेशल लिस्ट में एंट्री
भारत और पाक के बीच कभी भी मुकाबला हो तो दबाव दोनों देशों के खिलाड़ियों पर रहता है. ऐसे में इन मैचों में जो खिलाड़ी अच्छा करता है वह हमेशा के लिए अपना नाम रिकॉर्डबुक में दर्ज करवा लेता है. इसी क्रम में हम बात कर रहे हैं भारत के स्टार सलामी बल्लेबाज ईशान किशन की. किशन के कल कोलंबो में खेली 77 रनों की पारी की बदौलत अपना नाम स्पेशल लिस्ट में दर्ज करवा लिया है. उनकी मैच विनिंग पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया.
दिग्गजों से सजी है लिस्ट
सबसे पहले ये कारनामा साल 2007 में मोहम्मद आसिफ ने डरबन में किया था. उनके आलावा साल 2007 में फाइनल मुकाबले में इरफान पठान ने ये कारनामा किया है. वहीं, साल 2014 में अमित मिश्रा ने अपने नाम पर ये कीर्तिमान स्थापित करवाया. साल 2021 शाहीन अफरीदी ने अपना नाम इस लिस्ट में दर्ज कराया. वहीं, 2024 में जसप्रीत बुमराह ने भी ये कारनामा किया था.
ये भी पढें: पाक से जीत के बाद परवान चढ़ा पांड्या का प्यार, गर्लफ्रेंड महिका के साथ इंटरनेट पर तस्वीरें वायरल