AUS बर्बाद, बदल गया इतिहास, PAK को हराने में भारत ने बनाए कुल 10 बड़े रिकॉर्ड

AUS बर्बाद, बदल गया इतिहास, PAK को हराने में भारत ने बनाए कुल 10 बड़े रिकॉर्ड


Last Updated:

India vs Pakistan T20 World Cup all record: ओपनर ईशान किशन के तूफानी अर्धशतक के बाद गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत ने रविवार को यहां आईसीसी टी-20 विश्व कप के ग्रुप ए मैच में पाकिस्तान पर 61 रन की एकतरफा जीत के साथ सुपर आठ चरण के लिए क्वालीफाई किया. टी-20 विश्व कप में यह भारत की पाकिस्तान के खिलाफ नौ मैचों में आठवीं जीत है जबकि उसे सिर्फ एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है.

कोलंबो: इतनी ड्रामेबाजी के बाद टी-20 विश्व कप में भारत के खिलाफ खेलने को मानी पाकिस्तानी टीम ने कोलंबो में अपनी बेइज्जती करवा ली. भारत ने मैदान पर आते ही पाकिस्तान को उसकी औकात याद दिलाई और 61 रन से धूल चटा दी. ईशान किशन ने 40 गेंदों में तूफानी 77 रन बनाए और फिर गेंदबाजों ने सलमान अली आगा की टीम को 114 रन पर ऑलआउट कर दिया. पाकिस्तानी टीम 18वें ओवर में ही ऑलआउट हो गई. इस मैच में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगी, चलिए आपको सिलसिलेवार कुछ बड़े कीर्तिमान के बारे में बताते हैं.

भारत ने रविवार को मेंस टी-20 विश्व कप में लगातार 11वीं जीत दर्ज की जो एक रिकॉर्ड है. इसी के साथ मेंस टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत-हार का रिकॉर्ड 8-1 हो चुका है. टी-20 विश्व कप के इतिहास में किसी भी एक टीम ने एक ही प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ इतने सालों में छह से ज्यादा मैच नहीं जीते हैं.

2023 वनडे विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद से आईसीसी लिमिटेड ओवर टूर्नामेंट में भारत लगातार 16 मैच जीत चुका है. ये किसी भी मेंस टीम की सबसे लंबी जीत के सिलसिले का वर्ल्ड रिकॉर्ड है. जिसने 2006 चैंपियंस ट्रॉफी और 2007 वनडे विश्व कप के बीच ऑस्ट्रेलिया की 15 लगातार जीत के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम का रिकॉर्ड इससे भी लंबा है, उन्होंने तो साल 2020 से 2024 के बीच लगातार 24 जीत दर्ज की थी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

कोलंबो में बीती रात भारत ने सात विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए, जो मेंस टी-20 विश्व कप में भारत बनाम पाकिस्तान के मुकाबलों में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है, इससे पहले सबसे बड़ा स्कोर 2022 टी-20 विश्व कप में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर बनाया गया था, तब भारत ने 160/6 का स्कोर खड़ा किया था.

पाकिस्तान का 114 रन का स्कोर भारत और पाकिस्तान के बीच मेंस टी-20 इंटरनेशनल में तीसरा सबसे कम स्कोर था, इससे पहले 2016 एशिया कप में पाकिस्तान महज 83 रन पर ऑल आउट हो चुकी है और उसके बाद 2024 टी-20 विश्व कप में 113/7 के स्कोर पर सिमटी थी.

भारत ने कोलंबो में पाकिस्तान को मिट्टी में मिलाते हुए उसके खिलाफ 61 रन की सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड भी कायम कर लिया. इससे पहले पहले भारत की तीन सबसे बड़ी जीत क्रमशः 11, 6 और 5 रन के अंतर से हुई थीं.

61 रन की यह हार मेंस टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान की दूसरी सबसे बड़ी हार थी, इससे पहले 2014 के टी-20 विश्व कप में वेस्टइंडीज से पाकिस्तान को 84 रन से मुंह की खानी पड़ी थी.

ईशान किशन की बीती रात खेली गई 77 रन की पारी मेंस टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ किसी भारतीय ओपनर का बनाया अब तक का सबसे बड़ा स्कोर था, इससे पहले टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच और पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने 2007 टी-20 विश्व कप के फाइनल में 75 रन बनाए थे. भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए सभी मेंस टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में यह चौथा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी था.

रविवार रात कोलंबो में दोनों टीम ने मिलकर 11 स्पिनर्स से बॉलिंग करवाई, जो किसी मेंस टी-20 मैच में अबतक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है, इनमें से छह स्पिनर पाकिस्तान ने इस्तेमाल किए, जो मेंस टी-20 विश्व कप में एक पारी में सबसे ज्यादा है. पाकिस्तान ने 20 में से 18 ओवर की गेंदबाजी स्पिनर्स से करवाई. ये किसी भी पूर्ण सदस्य टीम द्वारा मेंस टी-20 इंटरनेशनल में फेंके गए सबसे ज्यादा ओवर का रिकॉर्ड है. इससे पहले 2010 में पोर्ट ऑफ स्पेन में जिम्बाब्वे ने वेस्टइंडीज के खिलाफ स्पिन गेंदबाजी के 18 ओवर फेंके थे.

हार्दिक पंड्या ने टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ चार पारियों में आठ विकेट लिए हैं, जो किसी भी गेंदबाज द्वारा एक विपक्षी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा हैं. पंड्या ने पाकिस्तान के खिलाफ नौ पारियों में 17 विकेट लिए हैं, जिनका स्ट्राइक रेट 10.7 गेंद है.

टी-20 विश्व कप के इतिहास में अब तक सात बल्लेबाज अपने शुरुआती दो मैच में शून्य पर आउट हुए हैं, जिसमें अभिषेक शर्मा का नाम भी शामिल हैं. वह यह रिकॉर्ड बनाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज भी हैं. अभिषेक अब तक चार बार शून्य पर आउट हुए हैं, जिनमें 2026 में तीन बार पहली ही गेंद पर आउट होना शामिल है. संजू सैमसन (2024 में पांच बार शून्य पर आउट) हुए हैं. मेंस टी-20 इंटरनेशनल में एक कैलेंडर ईयर में चार या उससे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले एकमात्र अन्य भारतीय बल्लेबाज हैं.



Source link