Last Updated:
Indore MBA Student Murder Case: पुलिस रिमांड में पूछताछ के दौरान एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. आरोपी ने इंदौर में हत्या के बाद मुंबई के पनवेल में काला जादू किया था. वह छात्रा की आत्मा बुलाने की कोशिश कर रहा था. सबूत मिले हैं…
Indore News: इंदौर के MBA छात्रा मर्डर केस में पुलिस का नया खुलासा चौंकाने वाला है. पुलिस का कहना है कि आरोपी पीयूष धमनोतिया ने मुंबई के पास पनवेल के एक सुनसान कोने में अगरबत्ती जलाई. YouTube पर “आत्माओं को कैसे बुलाएं” वाले वीडियो देखे. उसने अंधेरे में धीरे से माफी मांगी और कहा कि वह छात्रा की ‘आत्मा’ से बात करना चाहता है जिसका उसने कुछ घंटे पहले मर्डर किया था.
पुलिस के मुताबिक, द्वारकापुरी इलाके में MBA स्टूडेंट की हत्या का आरोपी पीयूष तीन दिन की रिमांड में है. उससे पूछताछ से जो बातें सामने आई हैं, वो चौंकाने वाली हैं. आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को और हैरानी तब हुई, जब उन्हें महाराष्ट्र में ऐसे निशान मिले, जिनसे पता चलता था कि पीयूष ने सुनसान इलाके में काला जादू करने की कोशिश की थी.
संबंध बना, बहस हुई और घोंट दिया गला
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इंदौर DCP कृष्णलाल चांदनी ने बताया, अंकल गली मर्डर के आरोपी पीयूष को मुंबई में गिरफ्तार किया गया था. वह पुलिस रिमांड पर है. रिमांड में उसने बताया, वह एक छात्रा के साथ रिलेशनशिप में था, लेकिन उसका परिवार शादी के लिए तैयार नहीं था. इससे झगड़ा हो रहा था. वह मामला सुलझाने के लिए छात्रा को लेकर रूम पर गया, जहां फिजिकल रिलेशन बन गए. बहस हुई और उसने उसका गला घोंट दिया.
उसी रात पनवेल में किया काला जादू
आगे बताया, उसी रात यानी 10 फरवरी की रात पीयूष मुंबई के पनवेल निकल गया. वहां एक होटल में रुका और अगले दिन उसने छात्रा का मोबाइल फोन तोड़ दिया. DCP के अनुसार, मुंबई पुलिस की मदद से जब इंदौर पुलिस उसे पकड़ने पनवेल पहुंची, तब उन्हें एक जगह मिली, जहां उसने काला जादू करने की कोशिश की थी. ऐसा लग रहा था कि घटना के बाद वह मेंटली डिस्टर्ब हो गया था और छात्रा की आत्मा से बात करने की कोशिश कर रहा था.
गर्लफ्रेंड दूसरों से बात कर रही थी
अपने बयान में आरोपी ने कहा कि उसकी गर्लफ्रेंड एक ऐप के जरिए किसी और से बात कर रही थी, जिससे यह घटना हुई. इसके मुख्य कारणों में शादी का दबाव और बाद में छात्रा के साथ दिक्कतें शामिल थीं, क्योंकि वह दूसरे लोगों से भी बात कर रही थी, जिससे आरोपी इनसिक्योर हो गया था. हत्या के बाद, उसने शराब पी और कुछ देर लाश के पास बैठा रहा. फोरेंसिक टीमें अब डिजिटल सबूत, CCTV फुटेज, अन्य चीजों की जांच कर रही है.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें