एमपी बोर्ड की दसवीं का अंग्रेजी का पेपर: 19 हजार छात्रों ने दिया एग्जाम; 46 केंद्र संवेदनशील, पहले दिन 20 मिनट की मिली छूट – Bhind News

एमपी बोर्ड की दसवीं का अंग्रेजी का पेपर:  19 हजार छात्रों ने दिया एग्जाम; 46 केंद्र संवेदनशील, पहले दिन 20 मिनट की मिली छूट – Bhind News



माध्यमिक शिक्षा मंडल MP Board की 10वीं बोर्ड परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गई। जिलेभर में 50 परीक्षा केंद्रों पर 19 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं अंग्रेजी विषय का पेपर देने पहुंचे। इनमें से 46 केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है। नकल रोकने के लिए तहसी

.

पहले दिन 8:50 तक मिली एंट्री

परीक्षा केंद्रों पर सुबह 8:30 बजे तक प्रवेश का समय निर्धारित था, लेकिन पहले दिन परीक्षार्थियों को राहत देते हुए पेपर बंटने से ठीक पहले यानी 8:50 बजे तक प्रवेश की अनुमति दी गई। हालांकि, केंद्र प्रभारियों ने सख्त हिदायत दी है कि आगामी परीक्षाओं में यदि कोई परीक्षार्थी देरी से पहुंचा, तो उसे प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा से पहले सभी की कड़ी चेकिंग की गई।

नकलरोधी दस्ते सक्रिय

जिला शिक्षा अधिकारी आर.डी. मित्तल ने बताया, “जिले में परीक्षाएं पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से कराई जा रही हैं। नकलरोधी दस्ते लगातार सक्रिय हैं और कहीं भी नकल नहीं होने दी जाएगी।”

CBSE में हुआ मैथ्स का पेपर

MP बोर्ड के साथ-साथ केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की परीक्षाएं भी जिले में आयोजित की गईं। आज सीबीएसई 10वीं का गणित विषय का पेपर हुआ। सीबीएसई केंद्रों पर सुबह 10:30 बजे तक प्रवेश दिया गया। यहां भी कड़ी तलाशी ली गई और नकल रोकने के लिए विशेष इंतजाम किए गए।



Source link