ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तूफानी शतक जड़कर निसंका ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तूफानी शतक जड़कर निसंका ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी


होमखेलक्रिकेट

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तूफानी शतक जड़कर निसंका ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

Last Updated:

Pathum Nissanka Hundred vs Australia: पथुम निसंका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ 52 गेंदों में शतक जड़ा. निसंका टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले कोई भी यह कारनामा नहीं कर सका था. इसके अलावा निसंका ने कई बड़े रिकॉर्ड नाम किए. महेला जयवर्धने और सनथ जयसूर्या जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ा. चलिए जानते हैं उनके रिकॉर्ड के बारे में.

Zoom

निसंका ने 52 गेंदों में ठोका शतक.

नई दिल्ली. पथुम निसंका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ 52 गेंदों में शतक जड़ा. निसंका ने 52 गेंदों में नाबाद 100 रन की पारी खेली. यह मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप का पहला शतक है. निसंका के इस शतक ने श्रीलंका को आठ विकेट से बड़ी जीत के साथ सुपर-8 में जगह दिला दी और ऑस्ट्रेलिया को टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने की कगार पर ला दिया है. 182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए निसंका ने कंगारुओं पर हमला बोलते हुए तूफानी सेंचुरी ठोकी। निसंका ने पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में मैदान के चारों और चौके-छक्के उड़ाए और पारी में 10 चौके और 5 छक्के लगाए. उन्होंने 192 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. इस पारी के साथ निसंका ने कई बड़े रिकॉर्ड भी बनाए. आइए जानते हैं.

निसंका ने आईसीसी मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला शतक लगाया. यह T20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया गया पहला शतक भी है. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर 2014 में मीरपुर में उम्र अकमल ने बनाया था. अकमल ने 94 रन की पारी खेली थी. निसंका के नाबाद 100 रन ने उन्हें महेला जयवर्धने के 2010 में जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाए गए 100 रन से भी आगे कर दिया. अब यह T20 वर्ल्ड कप में किसी श्रीलंकाई बल्लेबाज का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है.

निसंका ने 52 गेंदों में ठोका शतक.

यह शतक T20 इंटरनेशनल में श्रीलंका के लिए संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज शतक भी है. निसंका ने यह कारनामा पहले भी किया था, जब उन्होंने पिछले साल भारत के खिलाफ 52 गेंदों में शतक लगाया था. हालांकि, श्रीलंका के लिए सबसे तेज T20I शतक का रिकॉर्ड कुसल परेरा के नाम है, जिन्होंने 2025 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 44 गेंदों में सेंचुरी पूरी की थी. इस पारी में निसंका ने 70 रन चौके-छक्कों से बनाए. इससे उन्होंने सनथ जयसूर्या का रिकॉर्ड तोड़ दिया और श्रीलंका के लिए टी20 वर्ल्ड कप की एक पारी में बाउंड्री से सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में उनसे आगे निकल गए. जयसूर्या ने 68 रन बनाए थे.

रिकॉर्ड शतक लगाने के बाद क्या कहा?
शानदार नाबाद शतक लगाकर श्रीलंका को सुपर 8 स्टेज में पहुंचाने के बाद, ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ पथुम निसंका ने अच्छी बैटिंग पिच पर अपना स्वाभाविक गेम खेल पाने पर खुशी जताई और कहा कि वह अपनी टीम को जीत दिलाकर बहुत खुश हैं. रन चेज पर बात करते हुए निसंका ने कहा, ‘आज विकेट बहुत अच्छा था, जिससे मुझे अपना स्वाभाविक गेम खेलने का मौका मिला. मैं शतक बनाकर और अपनी टीम को जीत दिलाकर बहुत खुश हूं. हमें एक अच्छे पावर-प्ले की जरूरत थी. बीच में मेरी और कुसल मेंडिस की बहुत अच्छी साझेदारी थी, और वहां से बस अपनी पारी जारी रखनी थी और अपनी टीम को जीत दिलानी थी.’

सुपर-8 में श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया के लिए कठिन डगर
श्रीलंका ने अपने पहले मैच में आयरलैंड को 20 रन से हराया था. इसके बाद ओमान को 105 रन से रौंदा. लगातार तीन जीत के साथ श्रीलंकाई टीम +2.462 नेट रन रेट के साथ ग्रुप-बी की प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर है. दूसरी ओर, 3 में से 2 मैच गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है. ऑस्ट्रेलिया का नेट रन रेट +0.414 है. श्रीलंका से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया की सुपर-8 में पहुंचने की उम्मीदें अधर में लटक गई हैं. अब उसे अपने अंतिम मैच में ओमान के खिलाफ बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी और बेहतर नेट रन रेट के लिए अन्य परिणामों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा. जिम्बाब्वे ने अगर आयरलैंड को हरा दिया तो ऑस्ट्रेलिया का सफर ग्रुप चरण में ही खत्म हो जाएगा.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें



Source link