गर्मी से पहले तैयार करें खेत, 45 दिन में तगड़ी कमाई, ये हैं मुनाफे वाली सब्जी

गर्मी से पहले तैयार करें खेत, 45 दिन में तगड़ी कमाई, ये हैं मुनाफे वाली सब्जी


होमफोटोकृषि

गर्मी से पहले तैयार करें खेत, 45 दिन में तगड़ी कमाई, ये हैं मुनाफे वाली सब्जी

Last Updated:

Agriculture News: गर्मियों में खासतौर से आप कद्दूवर्गीय सब्जियों की खेती कर सकते हैं. आप कद्दू, लौकी, करेला, खीरा और तोरई की खेती कर सकते हैं. वहीं इस समय भिंडी, बैंगन और मिर्च का भी अच्छा उत्पादन होता है. इसके अलावा पालक, हरी प्याज और मिर्च भी आपको मुनाफा दे सकती है.

मार्च के महीना आने वाला है. खेती के लिए भी नए मौके हैं. ज्यादातर किसान भाई अपने खेत को खाली छोड़ देते हैं लेकिन इस बार आप खेत में कई तरह की सब्जियों को लगा सकते हैं. इससे आप मई-जून में अच्छी आय अर्जित कर सकते हैं. हम आपको बता रहे हैं कि कौन सी ऐसी सब्जियां हैं, जो ग्रीष्म ऋतु में अच्छी पैदावार के साथ आपकी आय बढ़ा सकती हैं.

गर्मियों में खासतौर से आप कद्दूवर्गीय सब्जियों की खेती कर सकते हैं. इसमें लौकी, करेला, खीरा, तोरई और कद्दू शामिल है. वहीं इस सीजन में बैंगन, भिंडी और मिर्च का भी अच्छा उत्पादन होता है. इसके अलावा पालक, हरी प्याज और मिर्च भी आपको मुनाफा दे सकती है.

अगर आप आप सब्जियों की खेती करते हैं, तो आपको सबसे पहले मिट्टी की जांच करवा लेनी चाहिए. इसमें मिट्टी का पीएच 6.5 तक होना चाहिए. वहीं खेत की गहरी जुताई करनी चाहिए. इससे खेत में लगने वाले खरपतवार खत्म हो जाएंगे. इसके बाद भी दो से तीन बार हल्की जुताई करें ताकि मिट्टी भुरभुरी हो जाए.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सब्जियों में रोग और कीट का प्रकोप आसानी से लग जाता है. ऐसे में बुआई से पहले ही बीजों का फफूंदनाशक जैसे ट्राइकोडर्मा या फिर कार्बेंडाजिम से ट्रीटमेंट करें. इससे मिट्टी से होने वाले रोगों से बचा जा सकता है.

भिंडी और बेल वाली सब्जियों के लिए सब्जियों को बेड और मेड़ बनाकर बोना चाहिए. वहीं बेल वाली सब्जियों के लिए खेतों में सहारे की व्यवस्था करें. इससे गर्मी में होने वाली समस्या से बच सकते हैं. खेतों में मल्चिंग भी कर सकते हैं.

बुआई के बाद किसान भाई हल्की सिंचाई कर सकते हैं. गर्मी के दिनों में खेत में नमी बरकरार रहनी चाहिए. इसके लिए आप मल्चिंग कर सकते हैं. जलभराव खेती को खराब कर सकता है. ऐसे में जल निकासी के लिए उचित व्यवस्था भी करना चाहिए.

धनिया और पालक जैसी जल्दी तैयार होने वाली फसलों से आप महज महीने भर के भीतर कमाई शुरू कर सकते हैं. इसके अलावा दूसरी फसलों से 45 दिनों बाद ही उपज होगी. ऑफ सीजन उपज के चलते दूसरी फसलों के मुकाबले ज्यादा कमाई कर सकते हैं.



Source link