जिम्बाब्वे की जीत से भारत को कैसे होगा फायदा? हट जाएगा ऑस्ट्रेलिया नाम का कांट

जिम्बाब्वे की जीत से भारत को कैसे होगा फायदा? हट जाएगा ऑस्ट्रेलिया नाम का कांट


होमखेलक्रिकेट

जिम्बाब्वे की जीत से भारत को कैसे होगा फायदा? हट जाएगा ऑस्ट्रेलिया नाम का कांट

Last Updated:

India vs Australia Super-8 equation: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप चरण में दो हार के बाद अब ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर आग गई है. ग्रुप बी में अब ऑस्ट्रेलिया की नजर आयरलैंड और जिम्बाब्वे के मैच पर होगा. अगर जिम्बाब्वे की टीम आयरलैंड को हराती है तो कंगारू टीम का खेल खत्म हो जाएगा. इसके साथ ही टीम इंडिया को भी फायदा मिलेगा.

Zoom

टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 का समीकरण

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में जिम्बाब्वे के बाद श्रीलंका से हारकर ऑस्ट्रेलिया ने अपनी मुश्किलें बढ़ा ली है. ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया की तीन मैच में ये दूसरी हार है. इस हार के साथ ही अब कंगारू टीम पर टी20 विश्व कप से बाहर होने का भी खतरा मंडराने लगा है. क्योंकि अब ऑस्ट्रेलिया के सुपर-8 का पूरा समीकरण जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच होने वाले मुकाबले पर आ टिका है. जिम्बाब्वे और आयरलैंड की टक्कर 17 फरवरी को पल्लेकेले में होगी. इस मैच में अगर जिम्बाब्वे की टीम आयरलैंड को हरा देती है तो फिर ऑस्ट्रेलिया को खेल का खत्म हो जाएगा. इसके साथ ही टीम इंडिया के लिए टू्र्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया नाम का कांटा भी हट जाएगा. ऐसे में आइए समझते हैं क्या है भारत और ऑस्ट्रेलिया के लिए सुपर-8 का समीकरण.

क्या है भारत और ऑस्ट्रेलिया के लिए सुपर-8 समीकरण

टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम ने ग्रुप ए में अपने पहले तीन मैच जीतकर सुपर-8 में क्वालीफाई कर लिया है. वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया की टीम 2 हार के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है, जबकि जिम्बाब्वे की टीम दूसरे स्थान पर. अब यहां से समीकरण ये बन रहा है कि अगर जिम्बाब्वे की टीम अपने अगले मैच में आयरलैंड को हराती है तो फिर श्रीलंका के साथ अपने ग्रुप से वह सुपर-8 में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन सकती है. वहीं ऑस्ट्रेलिया का मामला बहुत जटिल हो गया है. क्योंकि सिर्फ आयरलैंड की जीत ही नहीं, श्रीलंका-जिम्बाब्वे मैच पर भी उसकी नजर होगी.

ऐसी स्थिति अगर जिम्बाब्वे सुपर-8 में पहुंचती है तो फिर उसकी टक्कर 26 फरवरी को भारत के साथ चेन्नई में होगा. वहीं अगर जिम्बाब्वे की टीम आयरलैंड से हारती है तो फिर ऑस्ट्रेलिया को सुपर-8 में पहुंचने के लिए अपने आखिरी लीग मैच में ओमान पर हर हाल में एक बड़ी जीत दर्ज करनी होगी. क्योंकि, आखिरी में मामला रन पर अटेका. रनरेट में अगर ऑस्ट्रेलिया बेहतर रहती है तो फिर वह सुपर-8 में पहुंच सकती है. ऐसे में सुपर-8 में उसका सामना फिर भारत से होगा. यही वजह है कि अगर आयरलैंड के खिलाफ जिम्बाब्वे की टीम जीत हासिल करती है, तो फिर भारत के सामने सुपर-8 में एक आसान चुनौती होगी.

कैसा है भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी इवेंट में रिकॉर्ड

आईसीसी इवेंट में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हमेशा ही कड़ी हुई है. खास तौर से नॉकआउट मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया हमेशा टीम इंडिया के लिए मुसीबत बनी है. साल 2003 और 2023 वनडे विश्व कप का फाइनल भला कौन भूल सकता है. भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम आईसीसी इवेंट, जिसमें वनडे, टी20 विश्व, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियशिप और चैंपियंस ट्रॉफी को मिलाकर कुल 24 बार एक दूसरे से टकराई है. इसमें 13 बार ऑस्ट्रेलिया ने जीता है, जबकि 11 मौकों पर भारत ने बाजी मारी है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया का नॉकआउट में रिकॉर्ड बेहतर हैं. हालांकि, टी20 विश्व कप में टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें



Source link