टल गई ईशान किशन की शादी! क्रिकेटर की मां ने झुठलाई दादा की बात

टल गई ईशान किशन की शादी! क्रिकेटर की मां ने झुठलाई दादा की बात


होमखेलक्रिकेट

टल गई ईशान किशन की शादी! क्रिकेटर की मां ने झुठलाई दादा की बात

Last Updated:

Ishan Kishan not getting married to Aditi Hundia at moment: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए धूम मचा रहे ईशान किशन अपने खेल के साथ-साथ इन दिनों अपनी शादी को लेकर भी सुर्खियों में हैं. हाल ही में उनके दादा ने कहा था कि ईशान किशन जल्द ही अपनी कथित गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया से शादी करेंगे, लेकिन अब उनकी मां इसे नकार दिया है.

Zoom

ईशान किशन की शादी पर उनकी मां का बयान

नई दिल्ली: टीम इंडिया में वापसी के बाद से ही विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन अपनी धुआंधार बैटिंग से धूम मचा रहे हैं. ईशान इस समय टीम इंडिया के लिए आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में खेल रहे हैं. अपने आखिरी मैच में ईशान ने पाकिस्तान के खिलाफ 77 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी. पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद अचानक ईशान किशन को लेकर उनकी की चर्चा तेज हो गई.

मीडिया में उनके फैमिली मेंबर के कईं इटरव्यू आए, जिसमें कंफर्म किया गया कि ईशान किशन जल्द ही अपनी कथित गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया से शादी रचाएंगे. खास तौर से उनके दादा का एक इंटरव्यू खूब वायरल हुआ, जिसमें वह ये कहते हुए दिखे कि ईशान किशन की शादी की तैयारियां शुरू हो गई है. इसी बीच अब उनकी मां ने कहा है कि फिलहाल ऐसा कुछ नहीं हो रहा है. ऐसे में ईशान की मां के बयान के अब उनकी शादी की चर्चा को विराम लग गया है.

ईशान की शादी पर उनकी मां ने क्या कहा?

ईशान किशन की शादी की बात पर अब उनकी मां ने कहा है कि, “शादी नहीं, अभी खेल का समय हुआ है. अभी उम्र ही क्या है कि शादी की बात करेंगे. दादा जी थोड़ा ओल्ड हो गए हैं. बूढ़े लोगों को थोड़ा एक्साइटमेंट रहता ही रहता है. सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ आते ही रहता है. सोशल मीडिया पर जो देखे उसकी देखकर उन्होंने कहा ये सब.”

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में हुई ईशान की वापसी

ईशान किशन ने इस साल के शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज में वापसी की. इस सीरीज के साथ-साथ उन्हें टी20 विश्व कप के स्क्वाड में भी शामिल किया गया. इससे पहले उन्होंने झारखंड के लिए घरेलू क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन किया था, जिसके कारण चयनकर्ता ईशान को टीम इंडिया में वापस लाने के लिए मजबूर हुए. ईशान भी चयनकर्ताओं के भरोसे पर उतरे हैं और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के बाद अब टी20 विश्व कप में वह भारतीय टीम के लिए धुआंधार खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें





Source link