देवेंद्रनगर में सिगरेट पीने पर विवाद, 5 घायल: शराब दुकान के सामने लाठी-डंडों से मारपीट, एक का हाथ टूटा – Panna News

देवेंद्रनगर में सिगरेट पीने पर विवाद, 5 घायल:  शराब दुकान के सामने लाठी-डंडों से मारपीट, एक का हाथ टूटा – Panna News




पन्ना जिले के देवेंद्रनगर थाना क्षेत्र में सिगरेट पीने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले। यह घटना शराब ठेके के सामने हुई। इस हिंसक झड़प में कुल 5 लोग घायल हो गए, जिनमें से एक का हाथ टूट गया और अन्य को सिर व माथे पर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 में तैनात पायलट सुशील वर्मा और आरक्षक बृजेन्द्र रैकवार तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें थाने ले जाया गया। बताया जा रहा है कि यह विवाद मुख्य रूप से यादव समाज (दउअन टोला) और कंजड़ा समाज (वार्ड नंबर 5) के सदस्यों के बीच हुआ। घायलों में प्रथम पक्ष से धन सिंह यादव (20 वर्ष), विजय यादव (30 वर्ष) और सचिन यादव (20 वर्ष) शामिल हैं। द्वितीय पक्ष से सनी सिसोदिया (32 वर्ष) और धर्मेंद्र सिसोदिया घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link