India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले में टीम इंडिया की एकतरफा जीत दर्ज की. 61 रन की हार के बाद पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी मैदान से मुंह छिपाकर भागते दिखे. उनका वीडियो वायरल होने के बाद मुद्दा तूल पकड़ गया. अब इस मुद्दे पर बड़ा अपडेट देखने को मिला है, खबर है कि ड्रेसिंग रूम में भी जमकर बवाल हुआ. मोहसिन नकवी स्टेडियम से बाहर निकलते समय गुस्से में थे, उन्होंने टीम मैनेजर से कहा कि भारत से हार ‘मंज़ूर नहीं’ और कैंप के अंदर गुस्सा सामने आया.
रिजल्ट से पहले ही वायरल हुआ वीडियो
भारत के खिलाफ मुकाबले में पाकिस्तान की टीम हर तरह से फुस्स दिखी. 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई. PTI ने बाद में फाइनल रिजल्ट से पहले ही उनके आर प्रेमदासा स्टेडियम से बाहर निकलते हुए फुटेज दिखाई. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. अब न्यूज एजेंसी ने सोमवार को बताया कि नकवी 61 रन की हार में पाकिस्तान के परफॉर्मेंस से नाराज़ थे, एक ऐसी हार जिसने अब उन्हें बाहर होने की कगार पर ला खड़ा किया है.
मैनेजर से क्या बोले नकवी?
एक सोर्स ने PTI को बताया कि पाकिस्तान के खराब बैटिंग प्रदर्शन के बाद नकवी ने टीम मैनेजर नावेद अकरम चीमा को अपनी “नाराजगी” बताई. सोर्स ने कहा, ‘चेयरमैन प्रेमदासा स्टेडियम में मैच जल्दी छोड़कर चले गए क्योंकि यह साफ हो गया था कि पाकिस्तान को भारत से एक और हार का सामना करना पड़ेगा. PCB के एक और सीनियर अधिकारी ने न्यूज एजेंसी को बताया कि नकवी ने चीमा को यह भी बताया कि भारत के खिलाफ पाकिस्तान का प्रदर्शन बिलकुल भी मंजूर नहीं था.
ये भी पढे़ं.. 2026 ही नहीं.. 5 बार नॉकआउट से बाहर हुआ ऑस्ट्रेलिया, एक क्लिक में जानें इतिहास
ड्रेसिंग रूम में बवाल
सूत्र ने आगे कहा, ‘देर रात, मैनेजमेंट थिंक टैंक ने फैसला किया कि अब बहुत हो गया और वे बाबर और शाहीन को बेंच पर बैठाएंगे और बुधवार को नामीबिया के खिलाफ सलमान मिर्जा/नसीम शाह और फखर जमान को आजमाएंगे.’ अगर पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होता है तो एडिशन में बाबर और शाहीन का वर्ल्ड कप कैंपेन असरदार तरीके से खत्म हो सकता है.