बाबर आजम के करियर का ‘दि एंड’,सुपर-8 के लिए रिप्लेसमेंट की हो सकती है मांग

बाबर आजम के करियर का ‘दि एंड’,सुपर-8 के लिए  रिप्लेसमेंट की हो सकती है मांग


होमखेलक्रिकेट

बाबर आजम के करियर का ‘दि एंड’,सुपर-8 के लिए रिप्लेसमेंट की हो सकती है मांग

Last Updated:

babar dropped by pak: टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक बाबर आज़म अब तक उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए हैं. तीन मैचों में उन्होंने 5, 46 और 15 रन बनाए हैं, जिससे मिडिल ऑर्डर पर अतिरिक्त दबाव पड़ा है. ऐसे में टीम मैनेजमेंट नामीबिया के खिलाफ उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर कर फखर ज़मान को मौका देने पर विचार कर सकता है.

Zoom

बाबर आजम को को किया जा सकता है ड्रॉप, खतरे में टी-20 करियर

नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम 18 फरवरी को टी20 विश्व कप 2026 के अपने अंतिम ग्रुप स्टेज मुकाबले में नामीबिया का सामना करेगी. नीदरलैंड्स और अमेरिका के खिलाफ लगातार दो जीत दर्ज करने के बाद सलमान अली आगा एंड कंपनी को मौजूदा चैंपियन भारत के हाथों 61 रन की करारी हार झेलनी पड़ी, जिससे सुपर 8 में पहुंचने की उनकी उम्मीदों को झटका लगा है. अब पाकिस्तान को बिना किसी परेशानी के क्वालीफाई करने के लिए नामीबिया जो पहले ही टूर्नामेंट से बाहर है उसको हराना ही होगा.

टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक बाबर आज़म अब तक उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए हैं. तीन मैचों में उन्होंने 5, 46 और 15 रन बनाए हैं, जिससे मिडिल ऑर्डर पर अतिरिक्त दबाव पड़ा है. ऐसे में टीम मैनेजमेंट नामीबिया के खिलाफ उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर कर फखर ज़मान को मौका देने पर विचार कर सकता है. वहीं खबरें ये भी निकल कर आ रहीं है कि शाहीन शाह को भी बाहर किया जा सकता है और दोनों के टी-20 करियर पर भी विराम लग सकता है.

बाबर आज़म पर गिरी गाज?

टी20 अंतरराष्ट्रीय में फखर ज़मान का औसत बाबर से कम है, लेकिन वह टॉप ऑर्डर में उस तरह के बल्लेबाज साबित हो सकते हैं जिसकी पाकिस्तान को जरूरत है जो जरूरत पड़ने पर तेजी से रन बना सके और हालात के अनुसार खेल को नियंत्रित भी कर सके. फखर नंबर 3 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं, जबकि कप्तान सलमान आगा को नंबर 4 पर आना पड़ सकता है. मिडिल ऑर्डर में अन्य बड़े बदलाव की संभावना कम है.

गेंदबाजी में क्या होगा बदलाव?

गेंदबाजी विभाग में पाकिस्तान की निर्भरता स्पिन पर बनी रहेगी, और सभी की नजरें मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक पर होंगी. वहीं टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी भी अब तक टूर्नामेंट में प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं. उन्होंने तीन मैचों में केवल 3 विकेट लिए हैं और खासकर भारत के खिलाफ मुकाबले में महंगे साबित हुए. हालांकि पाकिस्तान के पास शाहीन की जगह सलमान मिर्जा को शामिल करने का विकल्प मौजूद है जिन्होंने पहले मैच में 3 विकेट लिया था और काफी कंट्रोल में नजर आए थे.

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग XI

साहिबजादा फरहान,सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), फखर ज़मान, उस्मान खान (विकेटकीपर). शादाब खान, मोहम्मद नवाज़,फहीम अशरफ अबरार अहमद, उस्मान तारिक, सलमान मिर्जा



Source link