शाजापुर जिले के ग्राम कुकड़ी निवासी बाबूलाल पिता रतनलाल ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में एक शिकायती आवेदन दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके घर से हुई चोरी की घटना में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। चार लाख नकदी के साथ आंवले भी ले गए बदमाश बाबूलाल ने आवेदन में बताया कि मंगलवार को जब वह परिवार सहित जंगल में मजदूरी करने गए थे, तब दोपहर करीब 2 बजे अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़ दिया। चोरों ने घर से चार लाख रुपए नकद, आधा किलो आंवला और एक गले का मंगलसूत्र चुरा लिया। पीड़ित ने बताया कि यह रकम उन्होंने अपने 25 वर्षीय पुत्र की अचानक मृत्यु के बाद शाजापुर के ज्योति नगर क्षेत्र में खरीदे गए एक प्लॉट की बकाया दो किस्तें चुकाने के लिए ससुराल और बहन से उधार लेकर जुटाई थी। रिपोर्ट के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई उन्होंने बताया कि इस घटना की रिपोर्ट सुनेरा थाना में दर्ज कराई गई थी, लेकिन कई दिन बीत जाने के बावजूद चोरी का खुलासा नहीं हो सका है। बाबूलाल ने कलेक्टर से इस मामले में त्वरित कार्रवाई करने और चोरी हुई रकम को बरामद कराने की मांग की है। सुनेरा थाना प्रभारी अंकित मुकाती ने बताया- फरियादी की शिकायत पर तत्काल मौके पर पहुंचकर फिंगरप्रिंट टीम से साक्ष्य जुटाए गए हैं। मामले की जांच अभी जारी है।
Source link