हरदा के नेहरू पार्क में झूले टूटे: 11 लाख की ट्रेन पिंजरे में कैद; बच्चे हो रहे मायूस, सुध नहीं ले रही नपा – Harda News

हरदा के नेहरू पार्क में झूले टूटे:  11 लाख की ट्रेन पिंजरे में कैद; बच्चे हो रहे मायूस, सुध नहीं ले रही नपा – Harda News




हरदा के नेहरू पार्क की स्थिति बदहाल हो गई है, जहां बच्चों के लिए लगे अधिकांश झूले और मनोरंजन के साधन खराब पड़े हैं। नगर पालिका के रिकॉर्ड में शहर में 34 पार्क दर्ज हैं, जिनमें नेहरू पार्क को सबसे व्यवस्थित माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ महीनों से नपा की उदासीनता के चलते यहां की व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। करीब तीन साल पहले 11 लाख रुपए की लागत से खरीदी गई बच्चों की ट्रेन भी इंजन में खराबी के कारण बंद पड़ी है। पार्क में बच्चों के झूले टूट चुके हैं। फिसल पट्टी पर चढ़ने के लिए लगी पैर दानी भी टूटी हुई है। कुछ झूले केवल तीन साकल पर टिके हैं, तो कुछ की चेन उखड़ गई है। इन खराब उपकरणों के कारण पार्क में आने वाले बच्चों को निराशा हाथ लग रही है। इंजन खराब, पिंजरे में बंद है ट्रेन लगभग तीन साल पहले नगर पालिका ने बच्चों के लिए 11 लाख रुपए की लागत से एक नई ट्रेन खरीदी थी। इसके लिए पुरानी पटरियां भी बदली गई थीं, लेकिन यह ट्रेन केवल कुछ समय ही चल सकी। इस साल भी इंजन में खराबी के कारण यह ट्रेन नहीं चल पाई है और एक पिंजरे में बंद पड़ी है। युवक झूलते हैं बच्चों के झूलों पर बताया जा रहा है कि बच्चों के झूलों पर युवक और असामाजिक तत्व झूलते हैं, जिससे वे टूट गए। कर्मचारियों ने विवाद के डर से उन्हें कभी रोका नहीं। पार्क में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अधिकारी सुविधाओं पर और कर्मचारी व्यवस्था व सफाई पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। नाना के साथ आईं बच्चियां हुईं निराश गर्मी की शुरुआत के साथ ही शाम को लोग पार्क की ओर रुख कर रहे हैं, लेकिन उन्हें टूटे झूले और अन्य खराब उपकरण मिल रहे हैं। सिराली से अपने नाना के साथ आईं दो बच्चियां इस उम्मीद से पार्क में आई थीं कि वे गर्मी से राहत पाने के लिए कुछ देर मनोरंजन करेंगी। लेकिन पार्क पहुंचने पर उन्हें पता चला कि न तो फव्वारे चल रहे हैं, न ही बच्चों की ट्रेन चल रही है और जो झूले हैं वे भी टूटे हुए हैं। सीएमओ बोले- जल्द सुधारेंगे बच्चों ने नगर पालिका अध्यक्ष और सीएमओ से अपील की है कि इन टूटे झूलों और फिसल पट्टियों को जल्द से जल्द ठीक कराया जाए। मामले में सीएमओ कमलेश पाटीदार ने कहा कि जल्द ही सुधार कार्य किया जाएगा।



Source link