13 साल बाद गिरफ्त में आए हत्या के आरोपी: हाईकोर्ट से जमानत मिलते ही फरार हो गए दो भाई, कानपुर में छिपकर कर रहे थे काम – Jabalpur News

13 साल बाद गिरफ्त में आए हत्या के आरोपी:  हाईकोर्ट से जमानत मिलते ही फरार हो गए दो भाई, कानपुर में छिपकर कर रहे थे काम – Jabalpur News


काली जैकेट में नरबद और लाल जैकेट में राजेंद्र।

पुलिस ने 13 साल बाद ऐसे दो भाइयों को गिरफ्तार किया है जो हत्या के बाद फरार हो गए थे। हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद पुलिस लगातार उन्हें तलाशती रही, लेकिन नहीं मिले। हाईकोर्ट ने सख्त निर्देश दिए तब पुलिस ने उन्हें खोज निकाला। सोमवार को पुलिस ने इन दोन

.

जिला कोर्ट जबलपुर।

एक चौकीदारी तो दूसरा करता था मजदूरी दोनों किराए का मकान लेकर रहने लगे थे। नरबद फैक्ट्री में चौकीदारी करता था, तो राजेंद्र सब्जी मंडी में मजदूरी करता था। खास बात यह है कि एक ही स्थान पर यह लोग सिर्फ पांच से छह माह रहते और मकान बदल लिया करते। नरबद अधिकतर 24 घंटे ड्यूटी करता था। एक ही शहर में रहने के कारण दोनों को कभी-कभी फोन पर बात हुआ करती थी पर इनका मिलना नहीं होता था।

केंद्रीय जेल जबलपुर।

केंद्रीय जेल जबलपुर।

हाईकोर्ट ने स्थाई वारंट किया जारी 2025 नवंबर में एक बार फिर हाईकोर्ट ने मामले पर संज्ञान लिया और स्थाई वारंट जारी किया। एसपी संपत उपाध्याय के निर्देश पर हनुमानताल थाना पुलिस ने बाबा टोला में दोनों की तलाश की पर नहीं मिले। पुलिस ने आरोपियों का भाई धर्मेंद्र मराठा जो कि कटनी में रहता है, उससे पूछताछ की, लेकिन कुछ खास सफलता नहीं मिली। नरबद और राजेंद्र की एक बहन जबलपुर के घमापुर क्षेत्र में रहती है, पुलिस की एक टीम उसके घर भी पहुंची, तब उसने जानकारी दी कि बहुत समय पहले नरबद और राजेंद्र के बेटों से थोड़ी देर की बात हुई थी, बता रहे थे कि उत्तरप्रदेश के कानपुर में रह रहे हैं। पिता यहीं पर काम करते हैं।

थाना प्रभारी हनुमानताल के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम साढ़े चार सौ किलोमीटर दूर कानपुर पहुंची। साइबर टीम की मदद से पुलिस ने नरबद और राजेंद्र के परिवार वालों की लोकेशन निकाली और नरबद को एक फैक्ट्री में चौकीदारी करने के दौरान हिरासत में लिया, जबकि दूसरा आरोपी राजेंद्र ठेके में बैठकर शराब पी रहा था।

ये खबर भी पढ़ें…

जबलपुर में आकांश हत्याकांड: 4 आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर में आकांश हत्याकांड के चार आरोपियों को रांझी पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया। हालांकि, वे दो आरोपी, जिन्होंने मृतक के सीने और पैर में चाकू मारकर उसे मौत के घाट उतारा था, अभी भी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। घटना 8 फरवरी की रात करीब 11 बजे की है, जब आकांश की कार बाइक सवार आरोपियों से जा टकराई। इसके बाद 8 लड़कों ने घेरकर आकांश की हत्या कर दी।पूरी खबर पढ़ें



Source link