19 साल के बल्लेबाज का शतक.. टी20 वर्ल्ड कप का नया इतिहास, रहम की भीख मांगते रहे कीवी गेंदबाज

19 साल के बल्लेबाज का शतक.. टी20 वर्ल्ड कप का नया इतिहास, रहम की भीख मांगते रहे कीवी गेंदबाज


T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में छोटी टीमें एक के बाद एक रिकॉर्ड बनाती नजर आ रही हैं. अब इस टूर्नामेंट में नया इतिहास बन गया है. महज 19 साल के बल्लेबाज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आतिशी सेंचुरी जमाकर खलबली मचा दी. इस उम्र में अभी तक टी20 वर्ल्ड कप में ये कारनामा किसी भी बल्लेबाज ने नहीं किया है. न्यूजीलैंड के गेंदबाज इस बल्लेबाज के सामने विकेट की भीख मांगते नजर आए. 

कौन है ये बल्लेबाज? 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 31वां मुकाबला कनाडा और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है. कीवी टीम सुपर-8 की उम्मीद लगाए बैठी है और कनाडा ने न्यूजीलैंड का खेल खराब करने की ठान ली है. कनाडा के पास खोने के लिए कुछ नहीं है. न्यूजीलैंड के खिलाफ कनाडा के युवा बल्लेबाज युवराज सामरा ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने शानदार शतकीय पारी खेली और टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में शतक ठोकने वाले सबसे युवा बल्लेबाज साबित हुए हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


ध्वस्त किया 12 साल पुराना रिकॉर्ड

सामरा ने 12 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त किया है. साल 2014 टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के बल्लेबाज अहमद शहजाद के नाम ये रिकॉर्ड दर्ज था. उन्होंने 22 साल की उम्र में बांग्लादेश के खिलाफ ये उपलब्धि हासिल की थी. लेकिन अब इस महारिकॉर्ड का ताज युवराज सामरा के नाम दर्ज हो चुका है. उन्होंने 65 गेंद में 110 रन की पारी खेलकर न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी. इस पारी में 6 छक्के और 11 चौके देखने को मिले थे. 

 



Source link