Last Updated:
T20 World Cup 2026: जिम्बाब्वे सुपर-8 में पहुंचने वाली सातवीं टीम बन गई. ग्रुप वन में भारत, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज भी सुपर आठ में पहुंच गए हैं. ग्रुप्स पहले से तय किए गए थे, यानी टीम चाहे टेबल में पहले या दूसरे स्थान पर रहे, वह पहले से तय ग्रुप में ही जाएगी.
नई दिल्ली: टी-20 वर्ल्ड कप से ऑस्ट्रेलिया की विदाई के साथ ही भारत की सुपर-8 की तस्वीर भी साफ हो गई. टीम इंडिया सुपर-8 राउंड में कब किस टीम से भिड़ेगी, ये पता लग चुका है. दरअसल, पल्लेकेले में मंगलवार को जिम्बाब्वे और आयरलैंड का मैच बारिश के चलते धुल गया. दोनों टीम के बीच जैसे ही 1-1 पॉइंट बंटा, जिम्बाब्वे सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर गई और ग्रुप बी से ऑस्ट्रेलिया-आयरलैंड बाहर हो गई.
भारत के सुपर-8 के मैच कब और किससे?
ग्रुप बी से श्रीलंका ने पहली पोजिशन पर क्वालीफाई किया है और दूसरी पोजिशन पर जिम्बाब्वे रही है. यानी 26 फरवरी को सुपर-8 के मैच में उसकी भारत से टक्कर होगी. अगर ऑस्ट्रेलिया सुपर-8 में पहुंचती तो भारत ऑस्ट्रेलिया से भिड़ती. ये मैच चेन्नई में खेला जाएगा. भारत अपने सुपर-8 अभियान का आगाज 22 फरवरी से साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच से करेगा, जो दुनिया के सबसे बड़े नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलेगा. तीसरा और आखिरी मैच 1 मार्च को वेस्टइंडीज से कोलकाता में खेलना है.
ग्रुप बी से श्रीलंका और जिम्बाब्वे क्वालीफाई
जिम्बाब्वे को आखिरी ग्रुप मैच 19 फरवरी को श्रीलंका से खेलना है. श्रीलंका छह अंक लेकर पहले ही सुपर-8 में पहुंच चुका है. ऑस्ट्रेलिया के दो अंक है, जिसे जिम्बाब्वे और श्रीलंका ने हराया. पूर्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को जिम्बाब्वे के दोनों मैच हारने के बाद ही सुपर आठ में जगह मिल सकती थी, लेकिन बारिश ने उसके इरादों पर पानी फेर दिया.
अपनी ताकत बचाकर रखना चाह रही टीम इंडिया?
टीम इंडिया भले ही टी-20 विश्व कप के सुपर-8 में पहुंच चुकी है, लेकिन बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने मंगलवार को कहा कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को नीदरलैंड के खिलाफ ग्रुप ए के आखिरी मैच में विश्राम नहीं दिया जाएगा. पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को हुए मुकाबले में बुमराह ने सईम अयूब और कप्तान सलमान अली आगा के अहम विकेट लिए, जिससे पाकिस्तान को 61 रन से पराजय का सामना करना पड़ा. बीसीसीआई की खेल विज्ञान टीम बुमराह के वर्कलोड मैनेजमेंट का एहतियात के साथ प्रबंधन कर रही है और उन्हें समय समय पर विश्राम दिया जाता है.
About the Author
अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें