अनोखा रिकॉर्ड: ODI में डबल हंड्रेड, फिर T20I में 2 शतक ठोकने वाले दुनिया के खूंखार बल्लेबाज

अनोखा रिकॉर्ड: ODI में डबल हंड्रेड, फिर T20I में 2 शतक ठोकने वाले दुनिया के खूंखार बल्लेबाज


भारत और श्रीलंका की मेजबानी में इन दिनों टी20 विश्व कप खेला जा रहा है. इस बार दुनिया की 20 टीमों ने हिस्सा लिया.वहीं, एशिया की 8 टीमें शामिल रही. भारत आज अपने लीग मैच के कोटे का आखिरी मुकाबला खेल रही है. विश्व कप में सुपर 8 के लिए भारत, श्रीलंका और पाकिस्तान के अलावा जिम्बाब्वे को मिलाकर 8 टीमें की एंट्री हो चुकी है. डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया इस बार भी खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है. बहरहाल, आज हम बात करने वाले हैं एक ऐसे आंकड़े के बारे में जो कि किसी भी खिलाड़ी के लिए किसी सपने से कम नहीं है. दरअसल, हम बात कर रहे हैं वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक और टी20 इंटरनेशनल में 2 से ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों के बारे में. ये रिकॉर्ड स्थापित करना अपने आप में दर्शाता है कि इस लिस्ट में शामिल तप्के के खिलाड़ी शामिल हैं. ऐसे में आइए जानते हैं ये कीर्तिमान को स्थापित करने वाले खिलाड़ियों के बारे में.

रोहित शर्मा

इस मामले में नंबर 1 पर दुनिया के तूफानी सलामी बल्लेबाजों में से एक रोहित शर्मा का नाम है. रोहित वनडे इंटरनेशनल में 3 दोहरा शतक ठोकने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं. यही नहीं उनकी 264 रनों की पारी को हमेशा के लिए याद किया जाएगा. जहां पूरी टीम मिलकर 264 रन बनाती है रोहित ने अकेले ही 264 ठोक दिए थे. इसके साथ ही टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 5 शतक लगाने का कारनामा किया है यानी 2 से ज्यादा शतक. इस मामले में वह नंबर 1 पर हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


क्रिस गेल

इस मामले में दूसरे पायदान पर दुनिया के सबसे खतरनाक खिलाड़ियों में से एक क्रिस गेल का नाम है. गेल ने साल 2015 के वनडे विश्व कप में दोहरा शतक ठोका था.इसके अलावा गेल ने टी20  इंटरनेशनल में 2 शतक जड़ने का रिकॉर्ड है. 

मार्टिन गप्टिल

लिस्ट में तीसरे पायदान पर न्यूजीलैंड क्रिकेट इतिहास के विस्फोटक बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल का नाम है. गेल के अलावा गप्टिल ने भी साल 2015 के टी20 विश्व कप में दोहरा शतक लगाया था. इसके साथ ही गप्टिल के नाम पर टी20 इंटरनेशनल में 2 शतक लगाने का कारनामा किया है.

ग्लेन मैक्सवेल

इस मामले में इकलौते ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल का नाम भी शामिल है. मैक्सी ने साल 2023 के वनडे विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ तूफानी पारी खेलकर अकेले दम पर ऑस्ट्रेलिया को वह मैच जिताने का कारनामा किया था. उन्होंने अफगानिस्तान खिलाफ 217 रनों की पारी खेली थी. इसे अलावा उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में रोहित के बराबर 5 शतक लगाए हैं.

पथुम निसांका 

ऑस्ट्रेलिया को टी20 वर्ल्ड कप से बाहर करने वाले श्रीलंकाई बल्लेबाज पथुम निसांका इस लिस्ट में पांचवें और आखिरी खिलाड़ी हैं. उनके नाम पर वनडे क्रिकेट में 210 रनों की पारी खेलने का रिकॉर्ड है. इसके साथ ही उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 2 शतक भी ठोके हैं.

ये भी पढ़ें: ‘टीम ने बिल्कुल…’ ऑस्ट्रेलिया के विश्व से बाहर होने पर टूटा पोंटिंग का दिल, श्रीलंका से हार के बाद लगाई क्लास



Source link