कैच छूटने पर सूर्या ने लगाई रिंकू को डांट! चोटिल होने से बाल-बाल बचे कैप्टन

कैच छूटने पर सूर्या ने लगाई रिंकू को डांट! चोटिल होने से बाल-बाल बचे कैप्टन


होमखेलक्रिकेट

कैच छूटने पर सूर्या ने लगाई रिंकू को डांट! चोटिल होने से बाल-बाल बचे कैप्टन

Last Updated:

Suryakumar yadav scolds Rinku Singh for dropping catch: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में नीदरलैंड के खिलाफ मैच में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव चोटिल से होने से बाल-बाल बच गए. घटना नीदरलैंड की पारी के आखिरी ओवर का जब कैच लेने के प्रयास में उनकी रिंकू सिंह से हल्की टक्कर हो गई, जिसके बाद वह काफी निराश दिखे.

Zoom

रिंकू सिंह और सूर्यकुमार यादव में हुई टक्कर

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के अपने आखिरी लीग मैच में भारत ने नीदरलैंड्स को 17 रन से हराया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. मैच में 194 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड्स की टीम ने आखिरी ओवर में रोमांच को चरम पर ला दिया था. इस दौरान टीम इंडिया के कप्तान चोटिल होने से बाल-बाल बच गए.

दरअसल पारी के आखिरी ओवर में शिवम दुबे की गेंद पर कैच लेने के प्रयास में सूर्यकुमार यादव रिंकू से टकरा गए. हालांकि, कायदे से ये कैच रिंकू सिंह का ही था लेकिन कप्तान ने खुद उस कैच को पकड़ने का फैसला किया. ऐसे में सूर्या ने अपनी उल्टी में दिशा में दौड़ लगाते हुए कैच लेने की कोशिश की. उतनी ही देर में रिंकू भी उनके पास आ गए. फिर क्या था दोनों के बीच टक्कर हो गई जिसके कारण गेंद सूर्या की छाती पर लगी और नीचे गिर गई.

रिंकू से नाराज दिखे सूर्यकुमार यादव

कैच छूटने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव रिंकू से थोड़े नाराज भी दिखे, क्योंकि उन्होंने रिंकू को कैच के लिए मना किया था, लेकिन वह नहीं माने. हालांकि, रिंकू ने बड़ी समझदारी से मामले को संभाल लिया और फिर तुरंत ही फील्डिंग के लिए अपनी जगह जगह चले गए. रिंकू और सूर्या के बीच हुई की इस टक्कर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

कैसा रहा भारत-नीदरलैंड का मैच

भारत और नीदरलैंड के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने शिवम दुबे की फिफ्टी से निर्धारित 20 ओवर के खेल में 193 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में नीदरलैंड्स की टीम ने भी कड़ी टक्कर देने की कोशिश की, लेकिन 20 ओवर में वह 176 रन का स्कोर खड़ा कर पाई.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें



Source link