खरगोन में संत सेवालाल महाराज की जयंती पर निकली शोभायात्रा: 2000 से ज्यादा समाजजन पारंपरिक वेशभूषा में हुए शामिल; 5 झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र – Khargone News

खरगोन में संत सेवालाल महाराज की जयंती पर निकली शोभायात्रा:  2000 से ज्यादा समाजजन पारंपरिक वेशभूषा में हुए शामिल; 5 झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र – Khargone News




खरगोन में बुधवार को बंजारा समाज के आराध्य संत शिरोमणि श्री सेवालालजी महाराज का 287वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें जिलेभर से 2000 से अधिक महिला-पुरुष और युवा पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। अनाज मंडी से शुरू होकर यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी और दोपहर 3 बजे वापस मंडी में समाप्त हुई। शोभायात्रा की अगुवाई सुसज्जित बग्घी में विराजमान साधु-संतों ने की। बग्घी में संत सेवालालजी का चित्र भी विराजित किया गया था। यात्रा में 5 अलग-अलग झांकियां शामिल थीं, जो समाज और संतों के आदर्शों का संदेश दे रही थीं। यात्रा के दौरान पूरे शहर में संत सेवालालजी के जयकारों की गूंज रही। युवा पारंपरिक वेशभूषा में उत्साहपूर्वक नृत्य करते चल रहे थे। जगह-जगह हुआ स्वागत शहर में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संगठनों ने 6 से अधिक स्थानों पर स्टॉल लगाकर शोभायात्रा का स्वागत किया। इस दौरान समाजजनों के लिए स्वल्पाहार और पानी की व्यवस्था भी की गई थी। नशामुक्ति और शिक्षा का दिया संदेश अनाज मंडी में शोभायात्रा के समापन पर धर्मसभा का आयोजन हुआ। यहां उपस्थित मेहमान संतों ने समाज को नशा मुक्ति, शिक्षा के प्रसार और संत सेवालाल महाराज के आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।



Source link