टी20 वर्ल्ड कप 2026: दिल जीतने वाला नेपाल का सफ़र और नई मंज़िल की आहट

टी20 वर्ल्ड कप 2026: दिल जीतने वाला नेपाल का सफ़र और नई मंज़िल की आहट


होमखेलक्रिकेट

टी20 वर्ल्ड कप 2026: दिल जीतने वाला नेपाल का सफ़र और नई मंज़िल की आहट

Last Updated:

nepal shines in wc: नेपाल के प्रशंसकों ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में जिस तरह का माहौल बनाया, उसने साबित कर दिया कि यह टीम सिर्फ 11 खिलाड़ियों की नहीं, बल्कि लाखों दिलों की धड़कन है.  टूर्नामेंट से बाहर होने के बावजूद, नेपाल ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वे अब केवल ‘सहभागी’ नहीं, बल्कि ‘दावेदार’ बनने की राह पर हैं. 

Zoom

वर्ल्ड कप 2026 में नेपाल का सफर खत्म पर इस टीम ने जीता कई बड़े खिलाड़ियों का दिल

नई दिल्ली. भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेज़बानी में खेले जा रहे आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भले ही नेपाल की टीम सुपर-8 के लिए क्वालीफाई न कर सकी हो, लेकिन उनके जुझारू प्रदर्शन ने क्रिकेट जगत को अपना मुरीद बना लिया है. ‘राइनोज़’ के नाम से मशहूर इस टीम ने टूर्नामेंट के अपने अंतिम ग्रुप मैच में स्कॉटलैंड को 7 विकेट से हराकर 12 साल के सूखे को खत्म किया और एक ऐतिहासिक जीत के साथ विदा ली.

नेपाल के प्रशंसकों ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में जिस तरह का माहौल बनाया, उसने साबित कर दिया कि यह टीम सिर्फ 11 खिलाड़ियों की नहीं, बल्कि लाखों दिलों की धड़कन है.  टूर्नामेंट से बाहर होने के बावजूद, नेपाल ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वे अब केवल ‘सहभागी’ नहीं, बल्कि ‘दावेदार’ बनने की राह पर हैं.

क्रिकेट एक्सपर्ट्स हुए नेपाल के फैन 

नेपाल के प्रदर्शन ने पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों को उनकी तारीफ करने पर मजबूर कर दिया है. पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान नेपाल के खेल, विशेषकर दीपेंद्र सिंह ऐरी की बल्लेबाजी के बड़े प्रशंसक बनकर उभरे हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर ऐरी की प्रशंसा करते हुए कहा कि दबाव की स्थिति में उन्होंने जिस तरह से अपनी टीम को संभाला, वह काबिले तारीफ है. पूर्व पाकिस्तानी स्पिनर दानिश कनेरिया ने तो नेपाल के जज्बे की तुलना पाकिस्तान टीम से कर दी पाकिस्तान की भारत के हाथों 61 रनों की करारी हार के बाद, कनेरिया ने कहा कि पाकिस्तान को नेपाल जैसी छोटी टीमों से सीखना चाहिए कि मैदान पर कैसे लड़ा जाता है। उन्होंने स्पष्ट रूप से माना कि इस वर्ल्ड कप में नेपाल का प्रदर्शन और उनका जुझारू रवैया पाकिस्तान से कहीं बेहतर रहा है.

वर्ल्ड कप में नेपाल का प्रदर्शन

ग्रुप C में शामिल नेपाल की शुरुआत कठिन रही, लेकिन उन्होंने हर मैच में सुधार दिखाया. इंग्लैंड 4 रन से हार बल्लेबाजों ने आदिल रशीद पर दबाव बनाया. इटली 10 विकेट से हार टीम के लिए एक कठिन मुकाबला
वेस्टइंडीज से हार पर  कड़ी टक्कर देने की कोशिश की. अंतिम मैच में स्कॉटलैंड 7 विकेट से जीत दीपेंद्र सिंह ऐरी (50*) की बल्लेबाजी और सोमपाल कामी (3/25) गेंदबाजी का रोल अहम रहा.

नई मंज़िल की तलाश

भले ही वर्ल्ड कप का सफर खत्म हो गया हो, लेकिन नेपाल क्रिकेट के लिए यह एक नई शुरुआत है. अब टीम का पूरा ध्यान 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करने पर है. मार्च 2026 से नेपाल घरेलू मैदान पर ओमान और यूएई के खिलाफ महत्वपूर्ण ट्राई-सीरीज खेलेगा.  टीम को अपना वनडे दर्जा बरकरार रखने के लिए लीग 2 की अंक तालिका में शीर्ष 4 में रहना होगा.  रोहित पौडेल के नेतृत्व में टीम के पास गुलशन झा और दीपेंद्र सिंह ऐरी जैसे सितारे हैं, जो आने वाले समय में बड़ी टीमों को चुनौती देने का दम रखते हैं.



Source link