टोटका भी नहीं आया काम… T20 WC में तीसरी बार शून्य पर आउट हुए अभिषेक शर्मा

टोटका भी नहीं आया काम… T20 WC में तीसरी बार शून्य पर आउट हुए अभिषेक शर्मा


होमखेलक्रिकेट

टोटका भी नहीं आया काम… T20 WC में तीसरी बार शून्य पर आउट हुए अभिषेक शर्मा

Last Updated:

Abhishek Sharma failed again in t20 World cup: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में अभिषेक शर्मा तीसरी बार बिना खाता खोले आउट हुए हैं. नामीबिया के खिलाफ मैच में अभिषेक शर्मा सिर्फ 3 गेंद ही खेल पाए. इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ मैच भी अभिषेक शर्मा अपना खाता नहीं खोल पाए थे.

Zoom

अभिषेक शर्मा तीसरी बार शून्य पर आउट

नई दिल्ली: टीम इंडिया के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के लिए टी20 विश्व कप किसी बुरे सपने की तरह हो गया है. अभिषेक शर्मा टूर्नामेंट में तीसरी बार बिना खाता खोले आउट हुए हैं. ऐसे में अभिषेक शर्मा का टी20 विश्व कप डेब्यू बहुत ही खराब रहा है. नीदरलैंड के खिलाफ आखिरी लीग मैच में अभिषेक शर्मा सिर्फ 3 गेंद खेलकर बोल्ड हो गए.

इस मैच के लिए अभिषेक शर्मा ने एक टोटका भी किया था. अभिषेक टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की जर्सी पहनकर बल्लेबाजी करने आए थे, लेकिन उनका ये टोटका काम नहीं आया. बता दें कि इस पूरे टूर्नामेंट में अभिषेक शर्मा सिर्फ 8 गेंद खेले हैं, जिसमें उनका खाता नहीं खुल पाया है.

कप्तान सूर्या ने मैच में जीता टॉस

भारतीय टीम नीदरलैंड्स के खिलाफ ग्रुप ए में अपना आखिरी लीग मैच खेलने मैदान पर उतरी. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया. हालांकि, उनका ये फैसला कारगार साबित नहीं हुआ, क्योंकि नीदलैंड्स के स्पिनर आर्यन दत्त ने अभिषेक शर्मा को पहले ही ओवर में बोल्ड कर दिया. इसके बाद 5वें ओवर में उन्होंने ईशान किशन को भी आउट कर टीम इंडिया को दोहरा झटका दिया. ईशान किशन 7 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हुए.

सुपर-8 में पहुंच चुकी है टीम इंडिया

बता दें कि भारतीय टीम नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले से पहले तीन मैच खेल चुकी है. टीम ने तीनों ही मैच में जीत हासिल कर सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया. सुपर-8 में टीम इंडिया के साथ ग्रुप-1 में साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे की टीम है. सुपर-8 में टीम इंडिया की पहली टक्कर साउथ अफ्रीका के साथ है.  इसके बाद भारतीय टीम जिम्बाब्वे से भिड़ेगी. वहीं इस चरण में भारतीय टीम अपना आखिरी मैच वेस्टइंडीज के साथ खेलेगी. इसके बाद फिर सेमीफाइनल मुकाबला खेला जएगा.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें



Source link