देवास में सड़क पर तेल गिरने से फिसले वाहन: एक घायल, दो कारें क्षतिग्रस्त, ऑटो डिवाइडर से टकराया – Dewas News

देवास में सड़क पर तेल गिरने से फिसले वाहन:  एक घायल, दो कारें क्षतिग्रस्त, ऑटो डिवाइडर से टकराया – Dewas News




देवास कृषि उपज मंडी के समीप पेट्रोल पंप के सामने सड़क पर तेल जैसा कोई पदार्थ फैल गया। इसके कारण वहां से गुजरने वाले कई वाहन फिसलने लगे, जिससे कुछ वाहन चालक हादसों का शिकार हो गए। इस दौरान एक लोडिंग ऑटो फिसलकर डिवाइडर से टकरा गया। वहीं, अचानक ब्रेक लगाने से दो कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। इन कारों की चपेट में आने से मेंढकी निवासी दोपहिया वाहन चालक जयदीप ठाकुर घायल हो गए, जिन्हें एम्बुलेंस की सहायता से उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। दमकल टीम ने सड़क को साफ किया
वहां से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने नगर निगम और यातायात पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद नगर निगम की दमकल टीम मौके पर पहुंची और सड़क पर फैले तेलनुमा पदार्थ को साफ किया। यातायात पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और फिसलन वाले स्थान पर कुछ पत्थर रखकर लोगों को सतर्क किया। जानकारी के अनुसार, सड़क पर फिसलन के कारण वाहनों के ब्रेक नहीं लग पा रहे थे, जिससे ये हादसे हुए।



Source link