Last Updated:
PAK vs NAM T20 World Cup 2026: सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान के नाबाद शतक के बाद स्पिनर शादाब खान (19 रन देकर तीन विकेट) और उस्मान तारिक (16 रन देकर चार विकेट) के शानदार प्रदर्शन से पाकिस्तान ने बुधवार रात टी-20 विश्व कप के ‘करो या मरो’ के ग्रुप मैच में नामीबिया को 102 रन से हराकर सुपर आठ में प्रवेश किया.
कोलंबो: नामीबिया को 102 रन से हराते हुए पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 का टिकट कटवा लिया है. इसी के साथ टूर्नामेंट के दूसरे दौर की पूरी तस्वीर भी साफ हो चुकी है. अब पाकिस्तान ग्रुप ए से भारत के बाद सुपर-8 में क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम बन चुकी है. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ओपनर साहिबजादा फरहान (नाबाद 100) के शतक के बूते तीन विकेट पर 199 रन बनाए थे. जवाब में पूरी नामीबिया की टीम 17.3 ओवर में सिर्फ 97 रन पर ही सिमट गई.
साहिबजादा की सेंचुरी और उस्मान के चार विकेट
मैच में पाकिस्तान के लिए फरहान साहिबजादा ने 58 गेंद की पारी में 11 चौके और चार छक्के जमाए तो बाद में मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक ने 3.3 ओवर में सिर्फ 16 रन देते हुए चार विकेट लिए. साहिबजादा फरहान के अलावा कप्तान सलमान आगा ने 38 रन और शादाब खान ने नाबाद 36 रन का योगदान दिया. नामीबिया के लिए जैक ब्रसेल ने 48 रन देकर दो विकेट झटके. गेरहार्ड इरास्मस को एक विकेट मिला.
View this post on Instagram