बोलेरो-वैन टक्कर में महिला कांग्रेस नेता, बेटी घायल: रीवा रोड पर देर रात हुआ हादसा, पुलिस ने बोलेरो जब्त की – Satna News

बोलेरो-वैन टक्कर में महिला कांग्रेस नेता, बेटी घायल:  रीवा रोड पर देर रात हुआ हादसा, पुलिस ने बोलेरो जब्त की – Satna News




सतना में कोलगवां थाना क्षेत्र के रीवा रोड स्थित एयरपोर्ट मोड़ पर मंगलवार देर रात एक सड़क हादसे में कांग्रेस नेत्री नीतू सिंह और उनकी बेटी घायल हो गईं। तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी वैन को टक्कर मार दी, जिससे वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात लगभग 12 बजे कांग्रेस नेत्री नीतू सिंह अपनी बेटी के साथ वैन क्रमांक MP 19 BB 1291 से अपने घर उतैली जा रही थीं। एयरपोर्ट मोड़ पर सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार बोलेरो क्रमांक UP 96 R 1013 ने उनकी वैन को जोरदार टक्कर मार दी। बोलेरो जब्त की
इस दुर्घटना में नीतू सिंह और उनकी बेटी को चोटें आईं। नीतू सिंह के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। मौके से गुजर रहे बसपा नेता रत्नाकर चतुर्वेदी ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बोलेरो जब्त कर ली है और आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही कर रही है।



Source link