T20 World Cup 2026 Sahibzada Farhan: पाकिस्तान के करो या मरो वाले मैच में उसके ओपनर बल्लेबाज साहिबजादा फरहान का बल्ला आखिरकार चल गया. कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (एसएससी) में फरहान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 35वें मैच में नामीबिया के खिलाफ उन्होंने नाबाद 100 रन बनाए. फरहान ने 57 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. वह 58 गेंद पर 100 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 4 छक्के लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 172.41 का रहा.
भारत के खिलाफ फेल हुए थे फरहान
फरहान भारत के खिलाफ मैच में बुरी तरह फेल हो गए थे. वह हार्दिक पांड्या के पहले ओवर में ही आउट हो गए थे. रिंकू सिंह ने फरहान का कैच लिया था. एक मजबूत टीम के खिलाफ शर्मनाक प्रदर्शन के बाद फरहान ने छोटी टीम को निशाना बनाया और जोरदार शतक लगाया. उन्होंने नामीबिया के अपेक्षाकृत कम अनुभवी गेंदबाजों के खिलाफ रन बरसाए. उनकी पारी की बदौलत पाकिस्तान ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 199 रन बनाए.
ये भी पढ़ें: T20 विश्व कप के बीच ICC रैंकिंग में भूचाल, अभिषेक का जलवा बरकरार, किशन की टॉप 10 में धमाकेदार एंट्री
बाबर आजम को बल्लेबाजी नहीं मिली
फरहान के अलावा कप्तान सलमान अली आगा ने 23 गेंद पर 38 और शादाब खान ने 22 गेंद पर नाबाद 36 रन बनाए. सैम अयूब 14 और ख्वाजा नफे 5 रन ही बना सके. हैरानी की बत है कि टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बाबर आजम को पाकिस्तान ने बल्लेबाजी के लिए भी नहीं उतारा. बाबर भारत के खिलाफ 5 रन बनाकर अक्षर पटेल की गेंद पर बोल्ड हो गए थे.
ये भी पढ़ें: मैच खेलने से पहले धोने पड़े बर्तन, हॉकी कप्तान ने खोली फेडरेशन की पोल, पाकिस्तानी PM शाहबाज शरीफ ने लिया ये एक्शन
2014 के बाद पहली बार
पाकिस्तान के लिए 12 साल बाद किसी बल्लेबाज ने टी20 वर्ल्ड कप में शतक बनाया है. फरहान ने लंबे समय के इंतजार को खत्म किया. उनसे पहले 2014 में अहमद शहजाद ने शतक लगाया था. शहजाद ने मीरपुर में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2014 में नाबाद 111 रन बनाए थे.