Last Updated:
पिंक टॉयलेट खासतौर पर महिलाओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किए जाते है. इनमें स्वच्छता के साथ सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन, नैपकिन डिस्पोजल मशीन और साफ पानी की व्यवस्था होती है. महिलाओं की सुरक्षा के लिए बेहतर लाइटिंग और गोपनीयता का विशेष ध्यान रखा जाता है. जिससे उन्हें सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण मिलता है.
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में पहली बार लुकवासा गांव में महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पिंक टॉयलेट का निर्माण किया गया है. यह सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं को होने वाली समस्याओं को देखते हुए की गई एक महत्वपूर्ण पहल है. विशेष बात यह है कि जिला मुख्यालय पर भी अभी तक इस तरह की सुविधा उपलब्ध नहीं है, जबकि लुकवासा गांव ने इस दिशा में कदम बढ़ा दिया है. यह शिवपुरी जिले का पहला पिंक टॉयलेट है जो ग्रामीण क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण और स्वच्छता को नई पहचान प्रदान करता है.
पिंक टॉयलेट खासतौर पर महिलाओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किए जाते है. इनमें स्वच्छता के साथ सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन, नैपकिन डिस्पोजल मशीन और साफ पानी की व्यवस्था होती है. महिलाओं की सुरक्षा के लिए बेहतर लाइटिंग और गोपनीयता का विशेष ध्यान रखा जाता है. जिससे उन्हें सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण मिलता है.
स्वच्छ शौचालय और पिंक टॉयलेट की व्यवस्था
शिवपुरी जिले के लुकवासा गांव में एक साफ-सुथरा सार्वजनिक शौचालय बनाया गया है. जहां आम लोग शौच के लिए जा सकते है. महिलाओं के लिए अलग से पिंक टॉयलेट की व्यवस्था की गई है. जिसमें स्वच्छ पानी, सफाई, सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन और इस्तेमाल किए गए नैपकिन के सुरक्षित निस्तारण की सुविधा उपलब्ध है. जिससे महिलाओं को काफी राहत मिलेगी.
महिलाओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाए गए ये पिंक टॉयलेट स्वच्छता के साथ बेहतर सुरक्षा व्यवस्था भी प्रदान करते है. बड़े पर्यटन स्थलों पर इस सुविधा का होना अब समय की मांग बन चुका है. महिलाओं को कभी भी किसी भी तरह की शारीरिक समस्या हो सकती है. ऐसे समय में साफ और सुरक्षित शौचालय का होना बेहद जरूरी होता है. ग्रामीण महिलाओं ने प्रशासन से मांग की है कि जिलेभर में इस तरह की व्यवस्था जल्द से जल्द की जाए, ताकि हर महिला को सम्मान और सुविधा मिल सके.