श्री मूर्ति महामाया मंदिर में प्रबंध समिति चुनाव की तिथि घोषित – Morena News

श्री मूर्ति महामाया मंदिर में प्रबंध समिति चुनाव की तिथि घोषित – Morena News



मुरैना| शहर के श्री मूर्ति महामाया मंदिर न्यास की प्रबंध समिति के चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। न्यासी नत्थालाल बाथम एवं तदर्थ समिति संयोजक दिनेश बाथम ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया पारदर्शी व विधिसम्मत ढंग से संपन्न कराई जाएगी। इसके लिए राज प्रताप दंडोतिया एडवोकेट को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। 18 फरवरी से 27 फरवरी तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें पात्र सदस्य सदस्यता ले सकेंगे। इसके बाद 15 मार्च को मतदान कराया जाएगा तथा उसी दिन मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। चुनाव कार्यक्रम मंदिर परिसर के सूचना पटल पर चस्पा कर दिया गया है। बाथम माझी समाज के सभी पात्र सदस्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।



Source link