सबकुछ प्लान के मुताबिक हुआ…ओपनर ने कहा- मैंने अपना नेचुरल गेम खेला

सबकुछ प्लान के मुताबिक हुआ…ओपनर ने कहा- मैंने अपना नेचुरल गेम खेला


होमखेलक्रिकेट

सबकुछ प्लान के मुताबिक हुआ…ओपनर ने कहा- मैंने अपना नेचुरल गेम खेला

Last Updated:

Sahibzada Farhan hits century: ओपनर साहिबजादा फरहान के शानदार शतक के दम पर पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 में अपनी जगह बना ली.सुपर 8 में पहुंचने के बाद फरहान ने कहा कि उन्होंने अपना नेचुरल गेम खेला आर सबकुछ प्लान के मुताबिक हुआ. फरहान के टी20 इंटरनेशनल करियर के पहले शतक के बाद स्पिनर शादाब खान (19/3) और उस्मान तारिक (16/4) के शानदार प्रदर्शन से पाकिस्तान ने ‘करो या मरो’ के ग्रुप मैच में नामीबिया को 102 रन से हराकर सुपर आठ में प्रवेश किया.

Zoom

साहिबजादा फरहान ने कहा कि वह सुपर 8 में शानदार प्रदर्शन को बेताब हैं.

नई दिल्ली. साहिबजादा फरहान की शानदार सेंचुरी के दम पर पाकिस्तान ने नामीबिया को 102 रन से हराकर टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 में जगह बना ली.पाकिस्तान की टी20 वर्ल्ड कप में रनों के लिहाज से यह सबसे बड़ी जीत है. जीत के बाद फरहान ने कहा कि सबकुछ प्लान के मुताबिक हुआ.उन्होंने कहा कि मैंने अपना नेचुरल गेम खेला. फरहान की 11 चौके और चार छक्के जड़ित 58 गेंद की पारी की बदौलत पाकिस्तान ने तीन विकेट पर 199 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया.फरहान को 50 से 100 रन तक पहुंचने में महज 20 गेंद लगी. वह वर्ल्ड कप में शतक जड़ने वाले पाकिस्तान के दूसरे खिलाड़ी बन गए. इससे पहले 2014 में मीरपुर में अहमद शहजाद ने बांग्लादेश के खिलाफ शतक लगाया था.

प्लेयर ऑफ द मैच साहिबजादा फरहान का इंटरनेशनल टी20 में यह पहला शतक था. फरहान ने कहा, ‘घरेलू क्रिकेट में पिछले चार साल से अच्छा करने से मुझे मदद मिली है. यह पाकिस्तान में लगातार मेहनत का नतीजा है. शुरू में पिच बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं थी, लेकिन कुछ शॉट्स के बाद मैंने अपना नेचुरल गेम खेला.’ पाकिस्तान ने ‘मिस्ट्री’ स्पिनर तारिक और लेग स्पिनर शादाब के स्पिन जाल से दबदबा बनाते हुए नामीबिया की टीम को 17.3 ओवर में महज 97 रन पर समेट दिया.

साहिबजादा फरहान ने कहा कि वह सुपर 8 में शानदार प्रदर्शन को बेताब हैं.

सलमान मिर्जा और मोहम्मद नवाज ने भी एक एक विकेट झटका. इस तरह नामीबिया का अभियान चारों मैच में हार के साथ समाप्त हुआ. इस जीत से पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप के अगले चरण के लिए अपना क्वालीफिकेशन भी सुनिश्चित किया जो 2028 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की सह मेजबानी में खेला जाएगा. यह टी20 विश्व कप में पाकिस्तान की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत भी है. इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम साइम अयूब (14 रन) का विकेट गंवाकर पावरप्ले में महज 47 रन ही बना सकी. पर फरहान ने कप्तान सलमान आगा (38 रन) के साथ मिलकर 67 रन जोड़े जबकि शादाब खान (नाबाद 36 रन) के साथ 81 रन की भागीदारी निभाई.

साहिबजादा फरहान ने ठोका शतक.

साहिबजादा फरहान ने कहा, ‘ मैंने शादाब से कहा कि हमें पार्टनरशिप बनानी है क्योंकि हमने दो विकेट जल्दी खो दिए थे. सब कुछ प्लान के मुताबिक हुआ. नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने कहा, गेंद को दोनों तरफ टर्न कराना एक खास हुनर है, जैसा वे करते हैं. मुझे लगता है कि यह उन चीजों में से है जिसमें हम सुधार करना चाहेंगे. हम ऐसी गेंदबाजी का सामना करने और अच्छी प्लानिंग के साथ इससे निपटने के लिए अपनी स्किल्स बढ़ाना चाहेंगे.’

रविवार को चिर प्रतिद्वंद्वी भारत से मिली करारी शिकस्त से उबरते हुए पाकिस्तान ने ख्वाजा नफे को मध्यक्रम में शामिल कर अपनी बल्लेबाजी को मजबूती दी जबकि खराब फॉर्म में चल रहे शाहीन शाह अफरीदी को बाहर किया.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें



Source link