सार्वजनिक नल दो साल से बंद, पानी को तरस रहे लोग – Sehore News

सार्वजनिक नल दो साल से बंद, पानी को तरस रहे लोग – Sehore News




भास्कर संवाददाता| कालापीपल नगर परिषद पानखेड़ी कालापीपल मंडी के अलग-अलग वार्डों में लगे सार्वजनिक नल करीब दो साल से बंद हैं। इससे नगरवासियों को पीने के पानी के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है। गर्मी में संकट और गहरा सकता है। इस समस्या को लेकर युवा पूर्व पार्षद बंटी राठौर ने क्षेत्रीय विधायक घनश्याम सिंह चंद्रवंशी और नगर परिषद अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि नगर के हर वार्ड के प्रमुख चौराहों पर लगे नल बंद कर दिए गए हैं। लोग पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। राठौर ने मांग की कि हर वार्ड में कम से कम एक या दो सार्वजनिक नल चिन्हित कर रोज सुबह 30 मिनट से एक घंटे तक चालू किए जाएं। नए कनेक्शन में मीटर लगाकर हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाया जाए। वर्ष 2025-26 से रनिंग बिल व्यवस्था लागू की जाए। जनता को नियमित भुगतान के लिए प्रेरित किया जाए। ऑनलाइन भुगतान की सुविधा शुरू की जाए। पुराने नलों के बकाया बिलों के मुकदमे वापस लिए जाएं इस दौरान नर्मदा बैराज योजना का पानी जल्द उपलब्ध कराने की भी मांग की। नर्मदा बैराज, पार्वती नदी और सिलोदा तालाब योजना के पानी को जोड़कर नगर में रोज जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। पुराने नलों के बकाया बिलों के मुकदमे वापस लिए जाएं। वर्ष 2026 से नियमित बिल जमा करने के निर्देश दिए जाएं। राठौर ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते सार्वजनिक नल चालू नहीं किए गए तो जनता आंदोलन के लिए मजबूर होगी। नगरवासियों ने भी प्रशासन से जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की है।



Source link