सुपर-8 की टक्कर के लिए भारत को ललकार रहा है ये साउथ अफ्रीकी गेंदबाज

सुपर-8 की टक्कर के लिए भारत को ललकार रहा है ये साउथ अफ्रीकी गेंदबाज


होमखेलक्रिकेट

सुपर-8 की टक्कर के लिए भारत को ललकार रहा है ये साउथ अफ्रीकी गेंदबाज

Last Updated:

Corbin Bosch statement against India: आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर-8 में साउथ अफ्रीका की पहली टक्कर भारत के साथ है. दोनों टीमें इस मैच के लिए अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच के लिए कॉर्बिन बॉश ने कहा कि उन्हें अहमदाबाद के कंडीशन को समझने का फायदा मिलेगा.

Zoom

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कॉर्बिन बॉश

नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कोर्बिन बॉश भारत के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले के लिए तैयार हैं. भारत को सुपर-8 में अपना पहला मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. साउथ अफ्रीकी टीम ग्रुप स्टेज में तीन मैच यहां खेली है. इसी को लेकर कोर्बिन बॉस ने कहा कि यहां के अनुभव का उन्हें फायदा मिलेगा. वहीं कोर्बिन बॉश को भरोसा है कि टीम के ‘थिंक टैंक’ को टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ सुपर आठ मैच से पहले रणनीति बनाने में अधिक स्पष्टता मिलेगी.

भारत और साउथ अफ्रीका 22 फरवरी को अहमदाबाद में सुपर आठ मैच में आमने-सामने होंगे. मोटेरा में खेलने के फायदे के बारे में पूछे जाने पर बॉश ने कहा, ‘‘हम खुशकिस्मत हैं कि हमें अहमदाबाद में कुछ मैच खेलने का मौका मिला जो वाकई बहुत अच्छा रहा क्योंकि अब हमारे दो और मैच वहां होने हैं.’’ साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज दिवंगत टर्टियस बॉश के बेटे ने कहा, ‘‘हमें हालात का अंदाजा लगाने और आगे के लिए रणनीति बनाने का मौका मिला. अब योजना टीम के नजरिए के बजाय खिलाड़ियों के हिसाब से होगी और इस पर होगी कि एक टीम के तौर पर हम कैसे काम करना चाहते हैं.’’

साउथ अफ्रीका के पेसर होंगे टीम के लिए खतरा

जब उनसे पूछा गया कि क्या किसी खास भारतीय खिलाड़ी के लिए कोई योजना होगी तो उन्होंने अपने पत्ते नहीं खोले. बॉश ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि उनका पूरा बल्लेबाजी क्रम काफी खतरनाक है. इसलिए यह उन सभी के लिए होगा. उनके सभी बल्लेबाजों के लिए. मैं किसी एक के बारे में अलग से नहीं कहूंगा.’’

कागिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी और मार्को यानसेन के साथ तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी निभा रहे बॉश ने बुधवार को फिरोज शाह कोटला में तेज गेंदबाजी के अनुकूल हालात में यूएई के खिलाफ 12 रन देकर तीन विकेट चटकाए. उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे शानदार तेज गेंदबाजों वाली टीम के साथ होना मेरे लिए खुशी की बात है. टीम में अब भी एनरिच (नोर्किया) हैं. यह एक लग्जरी है लेकिन इसके साथ अपनी जिम्मेदारियां भी आती हैं. पूरे गेंदबाजी क्रम का स्तर काफी ऊंचा है.’’

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें



Source link